Entertainment

बॉलीवुड में चलता है इन 5 विदेशी अभिनेत्रियों का सिक्का, जानें किस देश की रहने वाली हैं ये

हमारे देश में हमेशा से ही टैलेंट की कद्र होती रही है। यही कारण है कि, देश आज तरक्की कर रहा है। बॉलीवुड में भी ऐसी कई अभिनेत्रियां मौजूद हैं जो अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में बनी हुईं हैं। इनमें से कुछ ऐसी भी हैं जिनका जन्म विदेश में हुआ और वहीं पली-बढ़ी हैं। लेकिन इसके बावजूद ये अभिनेत्रियां आज फ़िल्म इंडस्ट्री में सक्सेस और पॉपुलर हैं।

Advertisement

आज के इस लेख में हम, बॉलीवुड इंडस्ट्री की कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में जानेंगे, जो विदेश से आने के बाद भारत में रच बस गईं हैं और बेहद पॉपुलर भी हैं।

1.) कैटरीना कैफ:

इस सूची में पहला नाम बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ का है। बॉलीवुड की सबसे कामयाब हीरोइनों में से एक कटरीना कैफ का जन्म हाँग काँग में हुआ था।

Advertisement

लेकिन, वह लंदन समेत कई देशों में रहीं और पली-बढ़ीं हैं। कैटरीना कैफ के पास आज भी भारत की नागरिकता नहीं है। वह एक ब्रिटिश नागरिक हैं। कैटरीना का नाम आज देश की सबसे सफल और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल है।

2.)  जैकलीन फर्नांडीज:

विदेशी अभिनेत्रियों के नाम की इस सूची में श्रीलंका की जैकलीन फर्नांडीज का नाम भी शामिल है। शायद आपको यह नहीं पता हो लेकिन, जैकलीन ने साल 2006 में मिस श्रीलंका का खिताब अपने नाम किया था। उसके बाद से ही वह बॉलीवुड में आ गईं थीं। और, अब यहां अपनी एक्टिंग के बल पर काफी लोकप्रिय हो गईं हैं।

Advertisement

3.) आलिया भट्ट:

इस सूची में तीसरा नाम आलिया भट्ट का है। आलिया भट्ट एक विदेशी नागरिक हैं यह जानकर आप में से कई लोग चौंक गए होंगे। हालांकि, बॉलीवुड कि सबसे तेजी से उभरती अभिनेत्रियों में से एक आलिया भट्ट मशहूर फिल्म निर्माता महेश भट्ट की पुत्री हैं। आलिया की माँ एक ब्रिटिश नागरिक हैं। और, आलिया के पास भी भारत की नागरिकता नहीं है।

Advertisement

4.) लीजा हेडन:

लीजा हेडन भी भारत की नागरिक हैं। उनके माता पिता के ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता है। वे ऑस्ट्रेलिया में ही रहते थे, जहाँ लीजा का जन्म हुआ।

बॉलीवुड में चलता है इन 5 विदेशी अभिनेत्रियों का सिक्का, जानें किस देश की रहने वाली हैं ये

हालांकि, भारत आकर चेन्नई में रहने के बाद उन्होंने अपने करियर के लिए भारत को चुना और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन पहचान बनाई है। लीजा, अब तक अक्षय कुमार समेत बॉलीवुड के कई स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं।

Advertisement

5.) सनी लियोन:

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक सनी लियोन के पास भी भारत की नागरिकता नहीं है। यही कारण है कि, वह इस सूची का हिस्सा हैं। वास्तव में, सनी लियोन एक कनाडियन नागरिक हैं। जिन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस में आने के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। और, अब बॉलीवुड की एक स्थापित अभिनेत्री हैं।

बॉलीवुड में चलता है इन 5 विदेशी अभिनेत्रियों का सिक्का, जानें किस देश की रहने वाली हैं ये

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button