EntertainmentFeature

7 बॉलीवुड सितारों के सबसे खूबसूरत घर

बॉलीवुड सितारे आलीशान जिंदगी जीने के शौकीन होते है और वे महंगे-महंगे घरों में रहना और लग्जरी गाड़ियों में घूमना बेहद पसंद करते है। इसके साथ ही वे लोग वीकेशंस पर पेरिस और लंदन जैसी जगहों पर जाना बेहद पसंद करते है। ऐसे ही कुछ हमारे फेवरेट सितारे है, जो बेहद आलीशान और महंगे घरों के मालिक है लेकिन कुछ ऐसे सितारे भी है जिनके घर किसी महल से कम नहीं होते है। तो आज हम आपको ऐसे 7 बॉलीवुड सितारों के बारे में बताते है। जिनके पास खूबसूरत घर है।

Advertisement

1- शाहरुख खान (Shahrukh Khan)

शाहरुख खान को बॉलीवुड की किंग खान यूं ही नहीं कहा जाता है बल्कि वे सच में राजाओं वाली लाइफ जीते है। उनके बंगले ‘मन्नत’  की गिनती इंडस्ट्री के सबसे महंगे और आलीशान घरों में की जाती है। उनका घर जितना बाहर से खूबसूरत है उतना ही खूबसूरत वह अंदर से भी है। शाहरुख खान के आलीशान घर की कीमत करीब 350 करोड़ रूपए के आसपास है। बता दे कि उनकी पत्नी गौरी खान एक इंटीरियर डिजाइनर है और उन्होंने अपने इस घर का खुद ही इंटीरियर किया है।

2- अजय देवगन (Ajay Devgn)

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन का असली नाम विशाल वीरू देवगन है। इन्होंने अब तक के अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। अजय के घर का नाम शिव-शक्ति है। जो इंडस्ट्री के सबसे महंगे घरों में शुमार है। काजोल और अजय के सपनों का सजा महल मुंबई के जुहू में स्थित है जो सभी फिल्मी पर्यटकों के लिए नया हॉटस्पॉट बन गया है। उनके घर की कीमत करीब 100 करोड़ रूपए है।

Advertisement

3- अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)

बॉलीवुड के महानायक बिग बी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का आलीशान घर ‘जलसा’ की गिनती बी-टाउन के सबसे महंगे घरों में की जाती है। जिसमें पूरी बच्चन फैमिली एक साथ रहती है। इसकी सबसे ज्यादा दिलचस्प बात यह है कि इसे अमिताभ बच्चन ने नहीं खरीदा था बल्कि फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ के निर्देशक ने उन्हें यह घर तोहफे दिया था। आज जिसकी कीमत करीब 200 करोड़ रुपये के आसपास है।

4- अक्षय कुमार (Akshay Kumar)

बॉलीवुड के खिलाड़ी यानि अक्षय कुमार भी एक आलीशान बंगले के मालिक है। उनका यह घर जुहू बीच के किनारे बसा हुआ है। अक्षय का ये सी फेसिंग घर बेहद सुंदर और आलीशान है। जिसकी कीमत लगभग 90 से 100 करोड़ रुपये तक है।

5- सैफ अली खान (Saif Ali Khan)

बॉलीवुड के छोटे नवाब कहलाने वाले सैफ अली खान अपने पुश्तैनी बंगले पटौदी हाउस के मालिक है जो हरियाणा में है।जिसको कीमत लगभग 850 करोड़ रुपये है। सैफ का यह घर किसी महल से कम कम नहीं है।  बता दें, उनका यह महल लगभग 10 एकड़ में फैला हुआ है। इसके अलावा पूरे भारत में सैफ कई बंगले मौजूद हैं।

Advertisement

6- शिल्पा शेट्टी ( Shilpa Shetty )

बॉलीवुड के रॉयल कपल शिल्पा शेट्टी ( Shilpa Shetty ) और राज कुंद्रा का घर एक लग्जरी घर का जीता जागता सबूत है। जिस बंगले में शिल्पा कुंद्रा अपने परिवार के साथ रहती हैं। उसके उस घर का नाम ‘किनारा’ है। शिल्पा खुद जितनी खूबसूरत दिखती है उनका घर भी उतना ही खूबसूरत है। यह बंगला समुद्र के किनारे स्थित है और इसकी कीमत 100 करोड़ रुपए है

7- सलमान खान (Salman Khan)

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) अपनी पूरी फैमिली के साथ मुंबई के बांद्रा में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते है। सलमान के इस घर में स्विमिंग पुल से लेकर गार्डन तक हर चीज की व्यवस्था है। उनका घर करीब 150 एकड़ में फैला हुआ है। सलमान का यह घर मुंबई के सबसे महंगे घरों में से एक है। उनके अपार्टमेंट की कीमत करीब 209 करोड़ रुपए है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button