कोहली और प्रियंका के साथ एलिट क्लब में श्रद्धा कपूर भी हुई शामिल

श्रद्धा कपूर, बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड अभिनेत्रियों में एक मानी जाती है। वे अपनी फिल्म ‘आशिकी 2’ में अभिनय और अपने गानों के चलते पहचानी जाती है। साल 2010 से इन्होंने बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म तीन पत्ती से की थी। अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी है श्रद्धा कपूर। उनके पास एक बहुत ही अच्छा फिल्मी बैकग्राउंड होने के बाद भी इन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है। श्रद्धा के कई चाहने वाले है। और आप इस बात का अंदाजा उनके सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लगा सकते है, कि उनके चाहने वालों की संख्या कितनी है आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे।
एलिट क्लब में शामिल हुई श्रद्धा कपूर
आपको बता दे कि श्रद्धा कपूर का सोशल मीडिया फीड बहुत ही आर्गेनिक है। चाहे फिर वह उनके परिवार की तस्वीरें हो या फिर उनकी संडे सेल्फी। कभी भी वह किसी एजेंसी पर आधारित कंटेंट का उपयोग नहीं करती है। वे हमेशा अपने रियल फोटोज को ही शेयर करना ज्यादा पसंद करती है। इस बात की सच्चाई और सकारात्मकता का प्रतीक उनका इंस्टाग्राम है। जो कि उनके फैंस का ध्यान उनकी ओर ज्यादा आकर्षित करता है। शायद ही उन्हें कभी एजेंसी संचालित कंटेंट को पोस्ट करते हुए देखा गया होगा।
Shraddha Kapoor joins the elite club of celebrities with over 50 million followers on Instagram https://t.co/u4YpyeNf78 pic.twitter.com/3wnLIGl6yI
Advertisement— FansnStars↩ (@FansnStars) July 10, 2020
शायद यही कारण है कि उनके इंस्टाग्राम पर उनके चाहने वालों की संख्या में दिन दोगुना और रात चौगुना इजाफा हो रहा है। अब तो श्रद्धा कपूर भी प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली (Virat Kohli ) के बाद 75 मिलियन यानि 7.5 करोड़ फॉलोवर्स के क्लब में शामिल हो चुकी है और यह उनके लिए एक बहुत ही बड़ी उपलब्धि है। इसकी एक खास वजह यह है कि उनका सोशल मीडिया पर सच्चा और वास्तविक होना।
Actress Shraddha Kapoor joins the elite club of celebrities with over 50 million followers on Instagram https://t.co/LIUjmX1J97
— Cine Blitz (@TheCineBlitz) July 10, 2020
लीडिंग बिज़नेस मैगज़ीन एंटरप्रेन्योर का चेहरा बनी थी श्रद्धा कपूर
हाल ही में श्रद्धा कपूर एक लीडिंग बिज़नेस मैगज़ीन एंटरप्रेन्योर का भी चेहरा बनी थीं। वह कंपनियों की ब्रांड एंडोर्स के लिए उनकी पसंद बनती जा रही हैं। इस समय उनके पास करीब 20 ब्रांड एंडोरस्मेंट हैं। वहीं अगर बात इनके काम की करें तो जल्दी ही वह निर्देशक लव रंजन की आने वाली फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ नजर आने वाली है। यह फिल्म 8 मार्च 2023 को रिलीज होगी। रणबीर के साथ उनकी जोड़ी लोगों को पहले ही बेहद पसंद आने लगी है। बस अब इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतज़ार है