EntertainmentFeature

#ReCap2022:फिल्मों और ओटीटी दोनों पर राज करने वाली 2022 की 6 अभिनेत्रियां

ओटीटी हो या फिर चाहे फिल्मी दुनिया दोनों में ही एक से बढ़कर एक अभिनेत्रियां है, जिन्होंने समय-समय पर अपने अभिनय से लोगों को चौंकाया है। अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में जगह बनाई है। साल 2022 को यादि अभिनेत्रियों का साल कहा जाए तो यह बिल्कुल भी गलत नहीं होगा, क्योंकि सभी ने अपनी बाउंड्रीज़ क्रॉस करके जो काम किया है, वह वाकई में काबिले-ए- तारीफ है।

Advertisement

तो आइए आपको साल 2022 की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताते है, जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को चौंकाया और उनके अभिनय को सराहने पर मजबूर किया।

1- श्वेता त्रिपाठी

फिल्म मसान से अभिनय के दुनिया में कदम रखने वाली श्वेता त्रिपाठी आज एक जाना-माना नाम बन गई है। इन्होंने वेब सीरीज मिर्जापुर, ये काली-काली आंखें सीज़न2, द गोन गेम 2, एस्केप लाइव और लाखों में एक में काम कर चुकी है। इसके अलावा अगर उनके वर्कफ्रंट की बात की जाए तो, वह फिल्म कंजूस मक्खीचूस’ और ‘टिकट टू बॉलीवुड’ में दिखाई देने वाली है।

2- शोभिता धूलिपाला

मेड इन हेवन में तारा की भूमिका से छाने वाली शोभिता धूलिपाला आज दर्शकों की पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक है। इन्होंने पोन्नियन सेल्वन 2, सितारा, मेजर , मंकी मैन और द नाइट मैनेजर में बेहतरीन अभिनय किया है।

Advertisement

3- राधिका आप्टे

चुनौती पूर्ण कहानियां और रिकॉर्ड तोड़ अभिनय करने वाली राधिका आप्टे (Radhika Apte) एक पावरहाउस अभिनेत्रियों में से एक हैं। हाल ही में ये सैफ़ अली ख़ान और ऋतिक रोशन के साथ फिल्म विक्रम वेधा’ और राजकुमार राव के साथ ‘मोनिका, ओ माय डार्लिंग’ में नजर आई है।

4- रसिका दुग्गल

मुन्ना भइया की यंग मम्मी तो याद होंगी, जी हां वह भूमिका रसिका दुग्गल ने ही निभाई थी और चारों तरफ़ छा गई थीं। ये वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम, दिल्ली क्राइम 2 और लॉर्ड कर्जन की हवेली जैसे सीरीज़ में दिखाई दे चुकी है।

 5- आलिया भट्ट

इस साल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की तीन फ़िल्में डार्लिग्स, गंगूबाई काठियावाड़ी और ब्रहमास्त्र रिलीज हुई थी। जिनमें गंगूबाई की भूमिका में आलिया भट्ट ने तहलका मचा दिया। अगर बात उनकी असल जिंदगी की करें तो आलिया इसी साल मम्मी भी बनी हैं और उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है।

Advertisement

6- विद्या बालन

विद्या बालन (Vidya Balan) अपने दमदार प्रदर्शन से हमें प्रभावित करने में कभी भी असफल नहीं होती हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘जलसा’ रिलीज हुई है। जो एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है, इस फिल्म की कहानी दो महिलाओं के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button