EntertainmentFeature

3 साउथ अभिनेत्री जिन्होंने टीवी से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की

अभिनेत्री बनना जितना आसान दिखाई देता हैं उतना होता नहीं है। सुंदर होने के साथ-साथ आपको एक्टिंग स्किल्स को अच्छे से सीखना होगा। तभी आप सिनेमा में एक लंबा करियर बनाने में कामयाब होंगे। भारत फिल्मों का सबसे बड़ा प्रोड्यूसर है। भारत में बॉलीवुड, कॉलीवुड, टॉलीवुड और अन्य क्षेत्रीय सिनेमा उद्योग मिलकर दुनिया के किसी भी देश की तुलना में ज्यादा फिल्में बनाते हैं।

Advertisement

कुछ अभिनेत्री ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टीवी से की। तो आज हम आपको उन तीन खूबसूरत साउथ भारतीय अभिनेत्रियों के बारे में आपको बताएंगे जिन्होंने टीवी से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

1. साई पल्ल्वी

साउथ की टॉप अभिनेत्रियों में साई पल्लवी की गिनती की जाती हैं। अभिनेत्री 2008 में रियलिटी शो उगैल यार अदुथा प्रभु देवा में एक प्रतियोगी के तौर पर नजर आयी थी। इसके बाद वो 20015 में आयी मलयालम फिल्म ‘प्रेमम’ में एक शिक्षक- ‘मलार’ की भूमिका निभाने के बाद सुर्खियों में छा गईं थी।

Advertisement

बतौर अभिनेत्री ये उनकी पहली फिल्म थी। इसके बाद वो फिदा, मारी 2, अथिरन, एनजीके और विराट पर्वम जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो वो वो तमिल फिल्म गार्गी में काम कर रही है।

2. हंसिका मोटवानी

हंसिका मोटवानी ने फिल्मों में कदम रखने से पहले टीवी सीरियल्स में काम किया है। उन्होंने टीवी शो शाका लाका बूम बूम से अपने करियर की शुरुआत की जोकि काफी हिट रहा था। इसके बाद वो देस में निकला होगा चाँद जैसे सीरियल में भी नजर आ चुकी हैं।

उनकी बाल कलाकार के तौर पर पहली हिट फिल्म 2003 में आई ‘कोई मिल गया’ थी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा नजर आये थे। कुछ सालों बाद उन्हें गोविंदा और हिमेश रेशमिया के साथ काम किया जो उस समय उनकी उम्र से दोगुने थे। हालांकि दोनों ही फिल्में फ्लॉप रही थी।

Advertisement

वहीं उन्होंने साउथ भारतीय फिल्मों में हाथ आजमाया और यहाँ वो छा गयी। हंसिका को पहली फिल्म, ‘देसमुदुरु’ के लिए फिल्मफेयरबेस्ट फीमेल डेब्यू का अवार्ड दिया गया। वो आखिरी बार 2019 में आयी फिल्म तेनाली रामकृष्ण बी.ए. बीएल में दिखाई दी थी। उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो महा, पार्टनर में काम कर रही है।

3. नयनतारा

नयनतारा ने एक टीवी होस्ट के रूप में छोटे पर्दे पर अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 2003 में पहली फिल्म मनसिनक्करे में काम किया। उसके बाद वो विश्वसम, नानुम राउडी थान, दरबार, बिगिल, राजा रानी, ​​चंद्रमुखी, इमाइका नोडिगल जैसी बेहतरीन फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं। उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो ओ2, गोल्ड, जवान, गॉडफादर जैसी फिल्मों में काम कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button