EntertainmentNews

इंस्टाग्राम से सबसे अधिक कमाई करने वाले भारतीय हैं कोहली-प्रियंका, सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 100 लोगों की लिस्ट जारी

फिल्मी सितारें और स्पोर्ट्स सेलेब्स सोशल मीडिया के पोस्ट के माध्यम से सबसे ज्यादा कमाई करते है। लेकिन क्या कभी आपने इसके बारे में सोचा है कि एक पोस्ट से इनको कितने पैसे मिल जाते है। हालांकि बहुत ही कम लोग ऐसे होंगे जिनको यह पता होगा कि सेलेब्स को पोस्ट करने के कितन रूपए मिलते है। हाल ही में हूपर ने एक सूची तैयार की है जिसमें ऑनलाइन फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से सबसे ज्यादा कमाई करने वालों के नाम शामिल है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि टॉप 100 सेलेब्स की लिस्ट में केवल 2 ही भारतीयों के नाम शामिल है।

Advertisement

कौन करता है सबसे अधिक कमाई?

इंस्टाग्राम पर पोस्ट के माध्यम से सबसे ज्यादा कमाने के मामलें में दुनिया के सबसे फेमस फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) का नाम लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। आपको बता दे कि एक पोस्ट के लिए उनको 23.97 लाख डॉलर वेतन दिया जाता है। जिसकी कीमत भारतीय करेंसी के अनुसार 19.62 के बराबर है।

दो भारतीयों के नाम भी लिस्ट में शामिल

अगर बात इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए सबसे ज्यादा कमाने वाले भारतीयों की करें तो भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और रन मशीन विराट कोहली का नाम इस लिस्ट में टॉप पर है। जबकि बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा का इस सूची में दूसरे स्थान पर है।

Advertisement

Advertisement

विराट और प्रियंका की कमाई कितनी हैं ?

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 20 करोड़ से भी ज्यादा फ्लॉअर्स है और एक पोस्ट के लिए उन्हें करीब 8.91 करोड़ रूपए मिलते है। जबकि इंस्टाग्राम के जरिए सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्स की सूची में वे 14वें स्थान पर है। वही अगर बात बॉलीवुड की देसी गर्ल की हो तो अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर 7.79 करोड़ फॉलोअर्स है और उनको एक पोस्ट लिए करीब 3.46 करोड़ रूपए भुगतान दिया जाता है। साथ ही वे सबसे ज्यादा कमाने वाले टॉप 100 सेलेब्स की लिस्ट में 27वें नंबर भी आती है।

टॉप 10 लोगों की लिस्ट

पहले नंबर पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो आते है जिनकी कमाई करीब 23.97 लाख डॉलर है। दूसरे स्थान पर काइली जेनर है जो करीब 18.35 लाख डॉलर कमाते है। इनके अलावा तीसरा नंबर लियोनेल मेसी का है जिनकी कमाई 17.77 लाख डॉलर है। और चौथा नंबर सेलेना गोम्ज है जो अपनी पोस्ट के जरिए 17.35 लाख डॉलर कमाई करती है। ड्वेन द रॉक जॉनसन पांचवें स्थान पर है जिनकी कमाई 17.13 लाख डॉलर है।

इसके अलावा इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके कमाने वाले किम कार्दशियां छठवें नंबर पर है जो 16.89 लाख डॉलर कमाई करते है। वहीं पोस्ट के माध्यम से कमाने वाले में सातवें नंबर पर एरियान ग्रैंडे है जो कि लगभग 16.87 लाख डॉलर कमाती है। वहीं आठवें स्थान पर बियोंसे नॉवेल्स कॉर्टर है जो अपनी पोस्ट से करीब 13.93 लाख डॉलर कमाते है। नौवें नंबर पर क्लो कार्दशियां है जिनकी कमाई 13.20 लाख डॉलर है। वही इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कमाने वाले की सूची में दसवें स्थान पर कैंडल जेनर है जो लगभग 12.90 लाख डॉलर कमाई करती है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button