EntertainmentFeature

सिर्फ अनुष्का शर्मा ही नहीं,बल्कि ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी विराट कोहली के साथ कर चुकी है काम

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी बेस्ट मानी जाती है। सेलिब्रिटी कपल्स में अनुष्का और विराट की फैन फॉलोइंग काफी है। एक ओर जहां अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की सुपरस्टार है तो वहीं विराट कोहली टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर है। विराट कोहली के साथ अनुष्का शर्मा ने तो कई एड फिल्म में काम किया है। लेकिन ये बहुत कम लोग जानते होंगे कि विराट कोहली के साथ बॉलीवुड की कई अन्य हसीनाओं ने भी एड फिल्में की है।

Advertisement

अनुष्का और विराट ने साल 2017 में इटली में शादी की थी। और साल 2021 में उनकी प्यारी सी बेटी वामिका हुई। विराट और अनुष्का अक्सर अपनी बेटी वामिका के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते है। हालांकि इन दोनों ने अब तक अपनी बेटी का चेहरा अपने फैंस को नहीं दिखाया है। और उनके फैंस उनसे जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते है।

1- तमन्ना भाटिया और विराट कोहली 

बहुत ही कम लोगों यह पता होगा कि तमन्ना भाटिया और विराट साल 2006 में एक प्रसिद्ध मोबाइल कंपनी की एड फिल्म में काम करते दिखाई दिए थे। साल 2010 के दशक की शुरूआत में यह एड लोगों के बीच में आया था। उस वक्त विराट अपने करियर के शुरूआती दोर में ही थे। इस एड को 20 लाख से अधिक बार यू-ट्यूब पर देखा गया था। साथ ही सोशल मीडिया पर इस विज्ञापन ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा किया था। इसमें विराट ने अपने अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया था।

Advertisement

2- जेनेलिया डिसूजा और विराट कोहली 

बॉलीवुड अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख फिल्मों के अलावा विज्ञापनों में भी काम कर चुकी है। और उन्होंने विराट के साथ एक लगेज ब्रांड की एड फिल्म में काम किया था। सभी विज्ञापनों को एक यू-ट्यूब वीडियो में मिला दिया था। और साल 2017 में इसको अपलोड किया था। बता दे, कि यह वीडियो लाखों लोगों को पंसद आया था।

3- विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 

विराट ने बॉलीवुड अभिनेत्री और अपनी पत्नी अनुष्का के साथ कई एड फिल्मों में काम किया है। इन दोनों को पहली बार साल 2013 में शैंपू की एड के दौरान एक साथ देखा गया था। इसमें इन दोनों की कैमिस्ट्री लोगों को काफी पंसद आई थी। इसी एड के सिलसिले में अक्सर उनकी मुलाकाते हुई और दोनों के बीच प्यार हो गया। पिछले साल ही दोनों एक बेटी के माता-पिता बने है।

4- विराट कोहली और दीपिका पादुकोण 

विज्ञापन जगत में दीपिका पादुकोण की अहमियत सब जानते है। वह कई महंगे से महंगे ब्रांडस का प्रचार करती है। और दीपिका भी विराट के साथ एड में अपना जौहर दिखा चुकी है।  साल 2018 में आईपीएल के दौरान एक प्रमोशनल वीडियो में एक मिनट के लिए विराट और दीपिका को एक साथ काम करते हुए देखा गया था।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button