‘बैंड बाजा बारात’ के लिए नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने सिखाए थे रणवीर सिंह को एक्टिंग के गुर

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने यशराज बैनर की फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से अपना अभिनय करियर शुरू किया था। उनकी वह फिल्म हिट भी रही थी। रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा की जोड़ी भी सुपर हिट थी। सफल शुरुआत के बाद रणवीर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब तक उन्होंने कई यादगार फिल्मों में काम किया है। जैसे ’83’, ‘पद्मावत’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘सिम्बा’, ‘गली बॉय’ और ‘राम लीला’ में मुख्य भूमिका निभाई है।
लेकिन क्या आप यह जानते है कि 12 साल पहले आई इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह को नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ट्रेनिंग दी थी। आपको बता दे कि इस बात का खुलासा खुद नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया है। दरअसल Reddit पर एक वीडियो साझा किया गया है जिसमें नवाजुद्दीन यह बात कह रहे है।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी रणवीर सिंह के थे एक्टिंग कोच
उन्होंने बताया, कि यशराज की ओर से उनको रणवीर सिंह को ट्रेनिंग सेशन करने के लिए कहा था। आगे नवाजुद्दीन ने बताया, कि हां कुछ दिन पढ़ाया था एक फिल्म बैंड बाजा बारात बन रही थी। मैं ज्यादा दिन तक नहीं कर पाया। क्योंकि मुझे कोई दूसरा काम मिल गया था। तो फिर दूसरे अभिनेता ने आकर उनकी ट्रेनिंग को पूरा किया था।
आपको बता दे कि इसी पर एक Reddit यूज़र ने यह भी कहा, कि जब सुष्मिता सेन (Sushmita Sen)ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था तो उन्हें भी मनोज वाजपेयी ने ट्रेनिंग दी थी। खैर, जो भी हो लेकिन रणवीर सिंह के अभिनय को देखकर तो यही कहना पड़ेगा कि नवाजुद्दीन की थोड़े दिन की मेहनत भी खूब रंग लाई थी। हाल ही में 67वें फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड्स में रणवीर सिंह को फ़िल्म ’83’ में मुख्य भूमिका निभाने के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है।
फिल्म के लिए रणवीर ने दिया था ऑडिशन
एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह ने बताया, कि उन्होंने ‘बैंड बाजा बारात’ फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था। तो मुझे यह बताया गया था कि यह भूमिका दिल्ली के एक 21 साल के लड़के की है। कुछ फिल्मों को देखकर मैंने अपने उच्चारण पर काम किया। तब आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) को ये यकीन नहीं हुआ था कि मैं मुंबई में पैदा हुआ और वहीं मेरी परवरिश भी हुई है।
रणवीर के साथ फिल्म में नजर आई थीं अनुष्का शर्मा
‘बैंड बाजा बारात’ फिल्म में रणवीर के साथ मुख्य भूमिका में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) दिखाई दी थी। पर्दे पर इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। रणवीर सिंह ने इसमें बिट्टू शर्मा की भूमिका निभाई थी। और यह फिल्म 2010 की हिट फिल्मों में शामिल हो गई थी। यह फिल्म 10 करोड़ रूपए के बजट में बनाई गई थी। लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 31 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया था। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
जल्दी ही रणवीर और नवाजुद्दीन इन फिल्मों में आएंगे नजर
रणवीर सिंह जल्द ही निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ में नजर आएंगे। इसके अलावा वह करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में भी काम कर रहे हैं। साथ ही करण की एक और फिल्म तख्त में भी रणवीर ही है। हाल ही में नवाजुद्दीन की ‘अद्भुत’ और टीकू वेड्स शेरू जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगे।