EntertainmentFeature

नागा चैतन्य ने अपने पिता नागार्जुन से तुलना किए जाने पर दिया बड़ा बयान

साउथ अभिनेता नागा चैतन्य बहुत जल्द बॉलीवुड में लाल सिंह चड्ढा से अपना डेब्यू करने जा रहे है। यह फिल्म 11 अगस्त 2022 को बड़े परदे पर रिलीज हो रही है। यह फिल्म 1994 में बड़े परदे पर रिलीज हुई फिल्म फॉरेस्ट गंप है।

Advertisement

इस फिल्म में नागा चैतन्य आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आये थे। वहीं नागा ने हाल ही में अपने सुपरस्टार पिता नागार्जुन अक्किनेनी से तुलना किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

अपने पिता नागार्जुन को लेकर नागा चैतन्य ने कही ये बात

नागा चैतन्य ने एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में कहा कि वो अपने पिता को फॉलो करते हैं। अभिनेता ने कहा कि उन्होंने अब तक जितनी भी तुलनाओं का सामना किया है, उन्हें उनसे कोई भी दिक्कत नहीं है। नागा चैतन्य ने यह भी खुलासा किया कि जब भी वो और उनके पिता इंटरव्यू के लिए जाते हैं और कोई महिला जब उनकी तरफ आती है तो वे अनुमान लगाते रहते हैं कि महिला को उनके पिता के साथ एक तस्वीर चाहिए या उनके साथ चाहिए । नागा चैतन्य ने कहा कि हमेशा महिलाओं को पिता के साथ ही तस्वीर चाहिए होती हैं।

Advertisement

लाल सिंह चड्ढा में आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभाते हुए आएंगे नजर आएंगे नागा चैतन्य

लाल सिंह चड्ढा फिल्म में चैतन्य एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। कैमियो के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के बारे में बात करते हुए, अभिनेता ने स्वीकार किया कि वह थोड़ा डरे हुए थे। चैतन्य ने कहा कि अगर आमिर खान के अलावा कोई और अभिनेता होता, तो शायद वह फिल्म नहीं करते।

चैतन्य के अनुसार, ‘फॉरेस्ट गंप’ एक क्लासिक है, जो कई फिल्म निर्माताओं और दर्शकों के लिए एक रेफरेंस पॉइंट है। अभिनेता ने कहा कि उन्हें लगा कि फिल्म सही हाथों में हैं क्योंकि आमिर उन्हें सलाह दे रहे थे। अभिनेता के फिल्मी करियर की बात की जाए तो वो आखिरी बार बड़े परदे पर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म थैंक यू में दिखाई दिए थे। वहीं लाल सिंह चड्ढा के अलावा वो वेंकट प्रभु की फिल्म में काम कर रहे है। फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है।

वहीं नागार्जुन के फिल्मी करियर की बात की जाये तो वो भी लंबे समय बाद कोई बॉलीवुड में फिल्म ब्रह्मास्त्र में काम कर रहे है। इस फिल्म में रणवीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Back to top button