EntertainmentFeature

5 फिल्में जिनमें मुख्य कलाकारों को किया गया रिप्लेस और उन्होंने खोया अपना चार्म

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में देखने को मिली है जो दर्शकों को काफी पसंद आयी थी ,इसी चीज को ध्यान में रखते हुए उसका दूसरा पार्ट बनाया गया लेकिन उसमें मुख्य कलाकार को बदल दिया गया है। ऐसे कई उदाहरण हैं जो इस बात को फॉलो करते है ओल्ड इस इज गोल्ड होता है और उन्होंने फिल्म के दूसरे पार्ट को बनाया जो बहुत बड़ा हिट हुआ।

Advertisement

वहीं जिन्होंने दूसरे पार्ट में किसी और लीड कलाकार को लिया वो दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आयी। तो आज हम आपको उन टॉप 5 फिल्मों के बारे में बताएंगे जिसमें मुख्य कलाकार को बदल दिया गया और फिल्म वैसा कमाल नहीं कर पायी जैसा फिल्म के पहले पार्ट ने किया था।

1. वेलकम बैक- अक्षय कुमार को जॉन अब्राहम ने किया रिप्लेस

अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर वेलकम 2007 में बड़े परदे पर रिलीज हुई थी और उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में नाना पाटेकर और अनिल कपूर ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। इस फिल्म के किरदारों की कॉमिक टाइमिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था।

Advertisement

पहले पार्ट की सफलता को देखते हुए इस फिल्म का दूसरा पार्ट 2015 में बड़े परदे पर रिलीज हुआ। हालांकि इस फिल्म में अक्षय कुमार की जगह जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आये थे हालांकि अक्षय को रिप्लेस करके जॉन को लेने से दर्शकों को काफी निराशा मिली।

2. जॉली एलएलबी- अक्षय कुमार ने किया अरशद वारसी को रिप्लेस

फिल्म के दोनों ही पार्ट अच्छे थे और हिट रहे थे। जॉली एलएलबी सीरीज के दूसरे भाग में अरशद वारसी की जगह अक्षय कुमार को लेने की खबर से फैंस को निराशा हुई थी। हालांकि अक्षय कुमार और अरशद वारसी दोनों के ही अभिनय को काफी पसंद किया गया था।

जॉली एलएलबी का पहला पार्ट 2013 में रिलीज हुआ था और दूसरा पार्ट 2017 में बड़े परदे पर रिलीज हुआ था। इन दोनों ही फिल्मों को सुभाष कपूर ने डायरेक्ट किया है।

Advertisement

3. डेढ़ इश्किया- माधुरी दीक्षित ने विद्या बालन को किया रिप्लेस

अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित इश्किया 2010 में बड़े परदे पर रिलीज हुई थी। इस ब्लैक कॉमेडी फिल्म में विद्या बालन, अरशद वारसी और नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई दिए थे। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया गया था और इन कलाकारों के अभिनय की भी तारीफ की गयी थी। इसी वजह से फिल्म हिट साबित हुई थी।

इसके बाद 2014 में इस फिल्म का दूसरा पार्ट डेढ़ इश्किया नाम से बनाया गया। इस फिल्म में मेकर्स ने विद्या बालन की जगह माधुरी दीक्षित को ले लिया। वहीं फिल्म की कहानी भी कमजोर थी और इस वजह से डेढ़ इश्किया फ्लॉप हो गयी। इस फिल्म को भी अभिषेक चौबे ने डायरेक्ट किया था।

4. मर्डर- इमरान हाशमी को रणदीप हुड्डा ने किया रिप्लेस

मर्डर फिल्म के पहले दो पार्ट काफी हिट हुए थे। ऐसे में निर्माताओं ने तीसरी पार्ट के लिए इमरान हाशमी की जगह रणदीप हुड्डा को लेने का फैसला किया। तीसरा पार्ट हॉलीवुड फिल्म द हिडन फेस का रीमेक था। हालांकि फिल्म दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आयी।

Advertisement

5. बंटी और बबली 2- अभिषेक बच्चन को सैफ अली खान ने किया रिप्लेस

बंटी और बबली फिल्म का पहला पार्ट 2005 में रिलीज हुआ था। यह फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। इसमें रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

वहीं इस फिल्म का दूसरा पार्ट लंबे समय बाद 2021 में रिलीज हुआ था। इस फिल्म में अभिषेक की जगह रानी के साथ मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई दिए थे। हालांकि ये फिल्म फ्लॉप हो गयी। फिल्म के पहले पार्ट को जहां शाद अली ने डायरेक्ट किया था। वहीं दूसरे पार्ट को वरुण शर्मा ने डायरेक्ट किया था।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button