EntertainmentNews

जानिए, शादी के 2 हफ्ते बाद ही आलिया भट्ट ने क्यों उतार फेंका मंगलसूत्र

लंबे समय से डेट कर रहे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने गत 14 अप्रैल को शादी कर ली थी। इस शादी के पहले से लेकर अब तक तमाम खबरें सामने आ चुकीं हैं। हालांकि, इस बीच एक ऐसी खबर आयी जिसने बहुत सारे फैंस को परेशान कर दिया था।

Advertisement

हालांकि इस खबर में परेशान करने जैसा कुछ खास नहीं था लेकिन फिर भी खबर नवविवाहित जोड़े से जुड़ी थी तो लोगों ने न केवल इसमें इंटरेस्ट किया बल्कि सोशल मीडिया के महारथियों ने आलिया को जमकर ट्रोल भी किया है।

गौरतलब है कि, आलिया और रणबीर की शादी के बाद से मिडिया और फैंस आलिया के नए लुक को देखने के लिए बेताब हैं। गौरतलब है कि, इन दोनों की शादी को लेकर 13 दिन हो चुके हैं। और ऐसी खबर सामने आ रहीं थीं कि, शादी के तुरंत बाद आलिया और रणबीर अपने काम में व्यस्त हो जाएंगे।

Advertisement

शादी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आयीं आलिया भट्ट

हालांकि, अब आलिया मीडिया के सामने आ गईं हैं। लेकिन, उनका न्यू ब्राइड लुक एक दम अलग ही नजर आ गया है। वास्तव में, आलिया बिना किसी खास मेकअप और लहंगे के नजर आईं। सीधे शब्दों में कहें तो आलिया एकदम सिंपल नजर आ रहीं थीं। नई नवेली दुल्हन आलिया भट्ट का। यह सादगी भरा रूप फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

मीडिया के सामने आने के बाद आलिया ने कैमरे के सामने अपने बेहद दिलकश अंदाज में कई पोज भी दिए हैं। हालांकि, लोग आलिया भट्ट को नए ब्राइड के लुक में देखना चाह रहे थे। लेकिन उनका सिंपल लुक भी कई लोगों को पसंद आ रहा है। हालांकि, इस बीच कुछ चीजों के कारण आलिया भट्ट को ट्रोल भी किया जा रहा है।

Advertisement

दरअसल आलिया भट्ट जब अपनी शादी के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर दिखीं तो न तो उन्होंने अपनी मांग में सिंदूर लगाया था और ना ही उन्होंने मंगलसूत्र पहना हुआ था। जिसके बाद कुछ फैंस को उनका यह लुक बिल्कुल भी पंसद  नहीं आया। यही वजह है कि, आलिया भट्ट को सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल भी किया जा रहा है और लोग पूछ रहे हैं कि आखिर क्या कारण है जो आलिया को मङ्गलसूत्र उतारना पड़ा।

Advertisement

Related Articles

Back to top button