EntertainmentFeature

5 ऐसी रीजनल फिल्में, जिनकी कहानी और अभिनेता आपका दिल चुरा लेंगे

हर साल बॉलीवुड में कई फ़िल्में रिलीज होती है। इनको फिल्मों को बनाने से लेकर प्रचार-प्रसार करने तक में जमकर पैसे खर्च होते हैं। लेकिन लाखों-करोड़ों रूपए खर्च के बाद भी फ़िल्में नहीं चल पाती हैं। तो वहीं हर साल कम बजट में क्षेत्रिय भाषाओं में भी कई फिल्में  बनाई जाती है।इन फिल्मों की कहानी और कलाकार दिल जीत लेते हैं। लेकिन फिल्मों का सही से प्रचार-प्रसार नहीं होने के कारण ये बेहतरीन फिल्में बहुत कम लोग ही देख पाते हैं। तो आज हम आपको खूबसूरत रीजनल फ़िल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर आपको फ़िल्म देखने का अलग ही अनुभव प्राप्त होगा।

Advertisement

आइए आपको बेस्ट रीजनल फिल्मों के बारे में बताते है, जिनकी कहानी और अभिनेता आपका दिल चुरा लेंगे।

1- तुम्बाड़ (2018)

राही अनिल बर्वे द्वारा निर्देशित हॉरर फ़िल्म ‘तुम्बाड़’ (Tumbbad)  हिन्दी भाषा में बनी थी। यह फिल्म 12 अक्टूबर 2018 में रिलीज हुई थी। इसमें सोहम शाह, धुंदीराज प्रभाकर समेत कई अन्य कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी।इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियोज पर देख सकते है।

2- कोर्ट (2014)

चैतन्य तम्हाने (Chaitanya Tamhane) के निर्देशन में बनी लीगल ड्रामा फ़िल्म कोर्ट साल 2014 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म मराठी भाषा में बनी थी। गीतांजलि कुलकर्णी, वीरा साथीदार समेत कई अन्य कलाकार इस फिल्म में अहम भूमिका में दिखाई दिए थे। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते है। आपको बता दे कि यह फिल्म इंटरनेशनल और नेशनल लेवल पर कई अवॉर्ड हासिल कर चुकी है।

Advertisement

3- आमिस (2019)

2019 में रिलीज हुई ड्रामा फ़िल्म ‘आमिस’ असमिया भाषा में बनी थी। इसके निर्देशक भास्कर हजारिका है। इसमें लिमा दास, नीतली दास से अलावा कई अन्य कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फ़िल्म को आप अमेजन सोनी लिव पर देख सकते है।

4- भोंसले (2018)

देवाशीष मखीजा के निर्देशन में बनी ड्रामा फ़िल्म ‘भोंसले’ हिन्दी और मराठी भाषा में बनी थी। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee), अभिषेक बनर्जी समेत कई अन्य कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।

5- कालीर अतीत (2021)

2021 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘कालीर अतीत’ ओड़िया भाषा में बनी थी। इस फिल्म के निर्देशक नील माधव पंडा है। इसमें पितोबाश, सोनाली शर्मिष्टा और भी कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी। आप यह फिल्म एमएक्स प्लेयर पर देख सकते है।

Advertisement

6- फ़ोटोग्राफ़ (2019)

रितेश बत्रा के द्वारा निर्देशित रोमांस/ड्रामा फिल्म ‘फ़ोटोग्राफ़’ हिन्दी भाषा में बनी थी। यह फिल्म 15 मार्च 2019 को भारत में रिलीज की गई थी। इस फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, सान्या मल्होत्रा समेत कई अन्य कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी। आप इसको अमेजन प्राइम वीडियोज पर देख सकते है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button