EntertainmentFeature

साउथ के ये 5 सुपरस्टार्स बॉलीवुड स्टार्स को दे रहे हैं कड़ी टक्कर

कोविड-19 की मार झेलने के बाद बॉलीवुड समेत पूरे सिनेमा जगत के लिए साल 2022 काफ़ी कद तक फायदेमंद रहा है। इस साल रिलीज हुई साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री की फिल्मों ने पूरे बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा हुआ है।

Advertisement

पुष्पा: द राइज से लेकर केजीएफ 2, आरआरआर और विक्रम जैसी शानदार फिल्मों ने साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री को एक अलग ही तरह की पहचान दिला दी है। इन फिल्मों के रिलीज होने के साथ ही साउथ के सुपरस्टार्स की फैन फॉलोइंग में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।

पुष्पा के अल्लू अर्जुन हों या फिर केजीएफ स्टार यश सभी की फैन फॉलोइंग लाखों में है। हालत यह है कि, कुछ सेलेब्स की फैन फॉलोइंग बॉलीवुड सुपरस्टार्स से भी अधिक हो गई है। आज के इस लेख में हम साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री के उन 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो बॉलीवुड स्टार्स को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

Advertisement

1.) अल्लू अर्जुन:

भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पुष्पा द राइज ने अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। साथ ही इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभाकर अल्लू अर्जुन ने भी करोड़ों लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। इसके अलावा, पुष्पा द राइज के दूसरे पार्ट का भी ऐलान हो चुका है। जिसके बारे में कहा जा रहा है कि इसका बजट करीब 500 करोड़ होगा।

वास्तव में, अल्लू अर्जुन ने जिस तरह से एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दी हैं उसके बाद से उनका नाम देश के सबसे महंगे एक्टर में गिना जाने लगा है। यदि अल्लू अर्जुन की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो उनका बंगला बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बंगले को कड़ी टक्कर दे रहा है। अल्लू अर्जुन का शानदार बंगला हैदराबाद के एक पॉश इलाके में है।ऐसा बताया जाता है कि, अल्लू अर्जुन का यह बंगला करीब 2 एकड़ में फैला हुआ है जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये के आसपास है।

2.) यश:

केजीएफ का फर्स्ट पार्ट रिलीज होने के बाद से ही फैंस को सुपरस्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ का बेसब्री से इंतजार था। वास्तव में, साल 2022 की सबसे अधिक कमाई वाली फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के एक्टर यश की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में है। यश की गिनती उन एक्टर्स में होती है जो सबसे अधिक फीस लेते हैं। आलीशान बंगला और शानदार जिंदगी जीने वाले यश की कई फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement

3.) महेश बाबू:

साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स की इस बेहतरीन लिस्ट में महेश बाबू का नाम भी आता है। साल 2022 में महेश बाबू की हिट फिल्म ‘सरकारू वारी पता’ रिलीज हुई है जिसने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की है। इसके अलावा, महेश बाबू बॉलीवुड और साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री के बीच भाषा विवाद जो लेकर दिए अपने एक बयान के बाद लंबे समय तक सुर्खियों में थे। महेश बाबू की फैन फॉलोइंग की बात करें तो, बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स की फैन फॉलोइंग को महेश बाबू टक्कर दे रहे हैं।

4.) प्रभास:

बाहुबली के रिलीज होने के बाद से खुद को पैन इंडिया स्टार के रूप में स्थापित कर चुके साउथ स्टार प्रभास की आने वाली फिल्मों का फैंस इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, प्रभास की लास्ट फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर अधिक सफल साबित नहीं हुई थी। लेकिन, इसके बाद भी बाहुबली स्टार प्रभास की फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। प्रभास के पास शानदार-आलीशान घर है, जिसकी कीमत 60 करोड़ के करीब बताई जाती है।

5.) विजय:

थलापति विजय के नाम से अपने फैंस के बीच मशहूर साउथ के सुपर स्टार विजय चंद्रशेखर साल 2022 में रिलीज हुई फ़िल्म ‘बीस्ट’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए थे। इस फिल्म ने बेशक बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के हिसाब से प्रदर्शन नहीं किया है। लेकिन, थलपति विजय की फैन फॉलोइंग पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय एक फिल्म के लिए 100 करोड़ की फीस लेते हैं जो बॉलीवुड के कई एक्टर्स की फीस से कहीं अधिक है।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button