EntertainmentNews

सिंगर KK के निधन से दुखी हुआ बॉलीवुड, ट्वीट कर जताया दुख

अपनी आवाज से लोगों को दीवाना बना देने वाले मशहूर सिंगर कृष्णकुमार कुनाथ उर्फ़ KK अब इस दुनिया में नहीं। इस लोकप्रिय बॉलीवुड गायक का कोलकाता में कल रात निधन हो गया। बताया जा रहा है कि 53 वर्षीय सिंगर एक कॉन्सर्ट के दौरान गिर पड़े और इसके बाद उन्हें तुरंत कलकत्ता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट ले जाय गया, जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Advertisement

बॉलीवुड में कई एक्टर्स के लिए KK ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा था। इस दौरान उनके कई लोकप्रिय गाने आज भी हिट लिस्ट में शामिल किये जाते हैं। इनके निधन के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर छाई हुई है। इस दौरान कई बॉलीवुड हस्तियों ने ट्विटर के माध्यम से इस सिंगर को याद किया और श्रद्धांजलि दी।

इन बॉलीवुड हस्तियों ने KK के निधन को लेकर किया ट्वीट

अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा,

Advertisement

केके के दुखद निधन के बारे में जानकर बेहद दुखी और स्तब्ध हूं। बहुत बड़ी क्षति! ओम शांति

इमरान हाशमी की फिल्मों में इस लोकप्रिय गायक ने कई हिट गानों में अपनी आवाज दी थी। इमरान ने भी ट्विटर पर दुख जताया और लिखा,

एक आवाज और प्रतिभा जैसी कोई और नहीं.. वे अब उन जैसा नहीं बनाते हैं। उनके द्वारा गाए गए गानों पर काम करना हमेशा से कहीं ज्यादा खास था। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे केके और अपने गीतों के माध्यम से हमेशा जीवित रहेंगे। RIP लीजेंड केके

Advertisement

Advertisement

मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल ने हैरानी जताते हुए लिखा,

मैं अभी भी इस खबर को सुनकर हैरान हूँ। सुन्न। #केके क्यों! यह स्वीकार करना बहुत कठिन है! दिल टुकड़े-टुकड़े हो गया है।

आर माधवन ने भी ट्वीट करते हुए लिखा,

Advertisement

मैंने आज अपनी आवाज खो दी है।

एक्ट्रेस सोनल चौहान ने ट्वीट में लिखा,

क्या हो रहा है???? अब केके??? कृपया मुझे बताएं कि यह सच नहीं है!!!

Advertisement

Advertisement

मशहूर बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने भी KK को लेकर ट्वीट लिया और लिखा,

एकदम सदमे में। केके के बारे में सुना। कृपया कोई मुझे बताएं कि यह सच नहीं है

 

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button