EntertainmentNews

जानिये केबीसी के पहले करोड़पति हर्षवर्धन नवाथे इस समय कैसे जी रहे है अपनी जिंदगी

इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि कौन बनेगा करोड़पति आज देश का सबसे बड़ा रियलिटी शो है। यह शो पिछले 22 सालों से लोगों के सपनों को पूरा करते हुए आ रहे है। इस शो में आने वाले लोगो की सिर्फ दो इच्छाएं हो होती हैं। पहली इच्छा होती है कि उन्हें शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से मिलना और दूसरी इच्छा करोड़पति बनना।

Advertisement

इस शो में सबसे पहले जिस शख्स की ये दोनों इच्छाएं पूरी हुई थी उनका नाम हर्षवर्धन नवाथे थे। हर्षवर्धन साल 2000 में अमिताभ बच्चन के द्वारा होस्ट किये जानें वाले शो के पहले करोड़पति बने थे। इस बात को अब तक 22 साल हो गए और इतने सालों बाद शो के पहले करोड़पति हर्षवर्धन कहां हैं और कैसी जिंदगी जी रहे हैं वो आज हम आपको बताएंगे।

दो बच्चों के पिता बन चुके हैं हर्षवर्धन नवाथे

हर्षवर्धन नवाथे ने कौन बनेगा करोड़पति में जब हिस्सा लिया था तब वो कुवांरे थे और पढ़ाई कर रहे थे। हालांकि 22 साल बाद उनकी जिंदगी में काफी बदलाव आ चुका हैं। वो अब नौकरी करते है। इसके अलावा वो शादी के बंधन में बंध चुके है और वो दो प्यारे बच्चों के पिता भी है। मुंबई में परिवार के साथ रह रहे हर्षवर्धन कोरपोरेट सेक्टर से जुड़े हुए है। वहीं वो एक मराठी अभिनेत्री के साथ शादी के बंधन में बंधे है। उनका एक बेटा है जिसकी उम्र 14 साल है और एक छोटा बेटा जिसकी उम्र 10 साल है। इस समय वो वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं और परिवार के साथ एक खुशहाल जिंदगी व्यतीत कर रहे है।

Advertisement

हर्षवर्धन नवाथे जब कौन बनेगा करोड़पति में आये थे तब वो सिविल सर्विसेज की तैयारी करने में लगे हुए थे और उनका सपना हमेशा से आईएएस बनने का था। शो में वो अपने ज्ञान के दम पर वो करोड़पति बन गए थे। हालांकि वो आईएएस बनने का अपना सपना पूरा नहीं कर पाए थे।

इसके बाद हर्षवर्धन एजुकेशन के लिए विदेश चले गए और पैसे को अच्छी जगह इन्वेस्ट करने के तरीकों में ही उलझकर रह गए। अगर वो कौन बनेगा करोड़पति नहीं जीतते तो आज एक आईएएस ऑफिसर बन जाते। फिलहाल वो खुलकर अपनी जिंदगी काफी इन्जॉय करते हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button