जब ऐश्वर्या राय ने जीता था मिस वर्ल्ड का खिताब जानें तब कैसे दिखाई देते थे अभिषेक बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन की गिनती भारत की सबसे सफल अभिनेत्रियों में की जाती हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरती और अभिनय के दम पर भारत में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ी है। ऐश्वर्या अब फिल्मों में कम ही दिखाई देती है लेकिन वो लाइमलाइट में बने रहती हैं। ये बात सबको पता है कि ऐश्वर्या ने 1999 को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को डेट करना शुरू किया था।
दोनों ही अपने रिलेशनशिप के कारण चर्चा में बने रहते थे। 2002 में जब इनका ब्रैकअप हुआ था तब अभिनेत्री ने सलमान पर मारपीट का आरोप लगाया था। सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय का नाम विवेक ओबेरॉय से जोड़ा गया लेकिन आखिर में उन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ शादी की।
सोशल मीडिया पर अक्सर ऐश्वर्या राय की खूबसूरती की चर्चा होती रहती हैं। वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन की साल 1994 की एक फोटो वायरल हो रही हैं। इस फोटो में अभिषेक अपनी माँ जया बच्चन के साथ दिखाई दे रहे है। कहा जा रहा है कि ये फोटो फिल्मफेयर मैगजीन 1994 की है।
इस तस्वीर की तुलना 1994 में ऐश्वर्या की फोटो से हो रही है
सोशल मीडिया पर ये फोटो वायरल होने के कुछ देर बाद ही कुछ फैन्स इस फोटो की तुलना 1994 में ऐश्वर्या की फोटो से कर रहे हैं। आपको बता दे कि 1994 में ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड बनी जबकि अभिषेक उस समय ज्यादा अच्छे नहीं दिखाई दे रहे है।
Abhishek Bachchan picture from Filmfare archive. its his 1st image appeared in the magazine in 1994. pic.twitter.com/pd1Ig7L6sh
— Raghuvendra Singh (@raghuvendras) March 5, 2013
Advertisement
अभिषेक बच्चन दसवीं में आये थे नजर
अभिषेक बच्चन के फिल्मी करियर की बात की जाए तो वो आखिरी बार इसी साल रिलीज हुई फिल्म दसवीं में दिखाई दिए थे। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभिषेक के अभिनय की तारीफ की गयी थी। इस फिल्म में उनके साथ निम्रत कौर और यामी गौतम ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
ऐश्वर्या राय बच्चन के फिल्मी करियर की बात की जाये तो वो आखिरी बार 2018 में आयी फिल्म फन्ने खान में नजर आयी थी। यह फिल्म फ्लॉप हो गयी थी। वहीं अब वो पोन्नियिन सेलवन में काम करती दिखाई देंगी। यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी।
This is our battle cry! #CholaChola single from #PS1 OUT NOW on #TipsTamil Channel!
🎶- @arrahman
🎤- @dsathyaprakash, #VMMahalingam, @NakulAbhyankar
✒️- @ilangokrishnan #PonniyinSelvan#ManiRatnam @madrastalkies_ @LycaProductions @Tipsofficial pic.twitter.com/iDswCha4mJAdvertisement— PONNIYIN SELVAN ⚔️ (@son_of_cauvery) August 19, 2022