EntertainmentFeature

बॉलीवुड स्टार रोनित रॉय के 8 बेस्ट रोल, इनमें से कई के लिए मिल चुका है अवॉर्ड

बॉलीवुड में कई ऐसे नाम है, जिन्होंने फिल्मी पर्दे पर एक अच्छी शुरुआत नहीं मिलने के बावजूद भी कमबैक किया और कमबैक भी ऐसा किया कि दुनिया उनकी कायल हो गई। तो आइए आज हम ऐसे ही कलाकार के बारे में बताते है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बड़े पर्दे से की। लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद भी इन्होंने हार नहीं मानी और छोटे पर्दे का रुख किया और कई चुनौती भरे किरदार निभाए और फिर बड़े पर्दे पर काम हासिल की। जी हां, हम किसी बात किसी ओर की नहीं बॉलीवुड स्टार रोनित रॉय की कर रहे है।

Advertisement

इन्होंने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया और हर बार मुश्किल हालातों का डटकर सामना किया। उनका एक सुपरस्टार बनने का सफर सच में बेहद ही लाजवाब है। रोनित रॉय की पहली फिल्म जान तेरे नाम थी। इस फिल्म के गाने सुपरहिट हुए थे। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। इन्होंने फिर धारावाहिक कसौटी जिंदगी की में मिस्टर बजाज की भूमिका निभाकर अपने अभिनय का लोहा मनवाया। आज ये फिल्म इंडस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ किरदारों में से एक है। तो आइए एक नजर रोनित राय के द्वारा निभाए गए सर्वश्रेष्ठ किरदारों पर डालते है।

1- अदालत (Adaalat)

टेलीविजन धारावाहिक अदालत में रोनित रॉय ने एक वकील केडी पाठक की भूमिका निभाई थी। इस सीरियल में रोनित रॉय का सर्वश्रेष्ठ अभिनय देखने को मिला था। बल्कि दर्शकों को छोटे पर्दे पर आला दर्जे का कोर्ट रूम का ड्रामा भी देखने को मिला था।

Advertisement

2- हॉस्टेजेस (Hostages)

वेब सीरीज में इन्होंने एसपी पृथ्वी सिंह नाम के एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। जिसमें उन्होंने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था, जो अपने परिवार के लिए एक डॉक्टर का अपहरण कर लेता है। इस शो में रोनित का अभिनय बेहद ही दमदार है।

3- 2 स्टेट्स (2 States) 

इस फिल्म में रोनित रॉय ने अर्जुन कपूर के ऑनस्क्रीन पिता की भूमिका निभाई थी। जो एक ऐसे पिता है जो शराबी और घमंडी भी है। फिल्म में कम स्क्रीन टाइम मिला, लेकिन जब भी वह आते तो लाइम लाइट बटोर कर ले जाते है। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुए थे।

4- उड़ान (Udaan)

विक्रमादित्य मोटवानी (Vikramaditya Motwane) की इस फिल्म में रोनित रॉय ने एक क्रूर पिता की भूमिका निभाई थी। इनके किरदार को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। इसको इनके पूरे करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्म कहा जाता है। इसके लिए उनको फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

Advertisement

5- अगली (Ugly)

अनुराग कश्यप की इस फिल्म में इन्होंने एक पुलिस ऑफ़िसर का किरदार निभाया था। रोनित रॉय ने शॉमिक बोस की भूमिका निभाए।फिल्म की कहानी एक बच्ची के किडनैपिंग के इर्द-गिर्द घूमती है।

6- काबिल (Kaabil)

हैंडसम हंक ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और यामी गौतम की फिल्म काबिल में रोनित ने विलेन की भूमिका निभाई थी। जिसमें वह एक ऐसे राजनेता का किरदार निभाते है, जो अपने रेपिस्ट भाई को बचाने के लिए पुलिस को कंट्रोल करता है। उन्होंने माधवराव शेलर की भूमिका निभाई थी। इस भूमिका में रोनित छा गए थे।

7- कैंडी (Candy)

कैंडी एक थ्रिलर वेब सीरीज है। जिसमें स्कूल के बच्चों के गायब होने और उनकी किलिंग की मिस्ट्री थी। इस फिल्म में रोनित रॉय ने जयंत पारेख नाम के टीचर की भूमिका निभाई थी। जिसमें वह एक पुलिस अधिकारी रतना यानि ऋचा चड्ढा के साथ में मिलकर इस गुत्थी को सुलझाते है। लोगों को उनका यह किरदार भी बेहद पसंद आया था।

Advertisement

8- शमशेरा (Shamshera)

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की थी,लेकिन फिल्म में रोनित रॉय का अभिनय दर्शकों को बेहद पसंद आया था। इसमें रोनित एक पीर बाबा की भूमिका में दिखाई दिए थे, जो शमशेरा का दोस्त और उसके बेटे का गुरु होता है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button