EntertainmentFeature

जानिए कितनी संपत्ति की मालकिन हैं भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियां

बॉलीवुड अभिनेत्रियां हमेशा ही दर्शकों के बीच सुर्खियों में छाई रहती है। अक्सर लड़कियां अपनी पसंदीदा अभिनेत्री के स्टाइल और लुक्स को कॉपी करती है। लेकिन वर्तमाम समय में भोजपुरी अभिनेत्रियां भी बॉलीवुड की किसी भी हीरोइन से कम नहीं है। फिर चाहे वह अक्षरा सिंह हो या फिर मोनालिसा जैसी कई अभिनेत्रियां ऐसी जो भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज कर रही है और ये अभिनेत्रियां हमेशा ही सोशल मीडिया पर छाई रहती है। हमेशा ही फैंस के बीच इनकी चर्चाएं होती रहती है। फैंस इनकी फिल्मों और गानों का इंतजार करते है। इसके अलावा बात अगर इनकी कमाई की करें तो इस मामले में भी वो किसी से कम नहीं है। तो आइए आपको सबसे अमीर भोजपुरी अभिनेत्री के बारे में बताते है।

Advertisement

1- मोनालिसा

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम मोनालिसा का आता है। मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहद ही सीनियर और टॉप की अभिनेत्री रही है।जो अब टीवी इंडस्ट्री में सक्रिय है। इन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री के करीब सभी अभिनेताओं के साथ अभिनय किया है और इतने सालों के बाद भी इनकी लोकप्रियता में जरा भी कमी नहीं आई है। बात अगर करें इनकी कमाई की तो आपको बता दे कि मोनालिसा करीब 18 करोड़ रूपए की मालकिन है।

2- अक्षरा सिंह

इसके बाद लिस्ट में अगला नाम अक्षरा सिंह (Akshra Singh) का है। भोजपुरी इंडस्ट्री की धाकड़ अभिनेत्री अक्षरा सिंह हैं ये अपने अंदाज के लिए हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। इसके अलावा वह इस समय में सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक है। हाल ही में अभी उन्होंने अपनी फीस भी डबल की है और वह इस वक्त सबसे ज्यादा चार्ज कर रही है। बेहद ही कम समय में अक्षरा ने काफी कम संपत्ति बना ली है। अक्षरा सिंह बिग बोस ओटीटी में दिखाई दी थी। जिसके चलते अक्षरा हर एक घर में लोकप्रिय हो गई थी।इसी वजह से उन्होंने अपनी फीस बढ़ाने का फैसला लिया है और जल्दी ही अक्षरा एक बड़ी फिल्म में दिखने वाली है। जिसमें उनकी भूमिका बहुत अहम होगी। बात अगर करें उनकी कमाई को लेकर,तो अक्षरा 50 से 60 करोड़ की सपंत्ति की मालकिन है।

Advertisement

3- आम्रपाली दुबे

भोजपुरी इंडस्ट्री में उन अभिनेत्रियों में से एक आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) है, जिन्होंने बहुत जल्द इंडस्ट्री में दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाई है। उन्होंने साल 2014 में आम्रपाली ने निरहुआ हिंदुस्तानी ने भी भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा और उन्होंने अपनी पहली फिल्म से ही उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया है। आम्रपाली अपनी एक फिल्म के लिए 10 से 15 लाख रूपए तक फीस लेती है। अगर बात उनकी कमाई की करें तो उनकी कुल संपत्ति  करीब 14 करोड़ रुपए है।

4- रानी चटर्जी

रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन और सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्हें इस इंडस्ट्री में काफी समय हो चुका है। वे अब तक लगभग 300 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं और वह अपनी एक फिल्म के लिए अच्छी खासी रकम वसूलती हैं। लेकिन अगर बात उनकी कुल कमाई की करें तो रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) लगभग 41 करोड़ रूपए की संपत्ति की मालकिन हैं

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button