FeatureSports

इन 5 भारतीय क्रिकेटर्स की लव स्टोरी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं

भारत में लोगों को क्रिकेट को लेकर उत्साह और रोमांच बना रहता है। प्रत्येक व्यक्ति छोटी से बड़ी क्रिकेट से जुड़ी खबरों में अत्यंत रूचि लेता है। फिर चाहे वह क्रिकेट से जुडी खबर हो या किसी क्रिकेटर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी हो। इसी के साथ हर कोई व्यक्ति अपने फेवरेट क्रिकेटर की लव स्टोरी (Love Story) के बारे में भी जानना भी चाहता है। तो आज हम इस आर्टिकल में पांच भारतीय क्रिकेटर की लव लाइफ का खुलासा करने वाले हैं। तो आइये जानते है इन पांच खिलाड़ियों की लव लाइफ के बारे में, जिनकी प्रेम कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं हैं:-

Advertisement

1.) विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Virat Kohli and Anushka Sharma)

सोशल मीडिया की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें इन दोनों की मुलाकात शैम्पू के एक विज्ञापन को करते हुए हुई थी। इस दौरान हुए एक इंटरव्यू में कोहली ने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की हाइट को लेकर कमेंट किया था और अनुष्का ने यह कहते हुए बात को खत्म कर दिया कि एक प्रोफेशनल इंसान को इन सब चीज़ों पर कम ध्यान देना चाहिए। बस फिर क्या था अनुष्का की इस बात ने कोहली के दिल को छू लिया और उन्होंने अनुष्का से बातचीत करना शुरू कर दिया। इसके बाद साल 2017 में दोनों शादी के पवित्र बंधन में बांध गए।

2.) रोहित शर्मा और रितिका सजदेह (Rohit Sharma and Ritika Sajdeh)

क्रिकेटर रोहित शर्मा अपनी मैनेजर रितिका सजदेह को पसंद करते थे। वहीं एक दिन उन्होंने अपने दिल की बात रितिका के सामने रख दी। रितिका ने भी रोहित के परपोजल को स्वीकार करते हुए शादी के लिए हां कर दी। आपको बता दें रोहित शर्मा ने रितिका को एक ग्राउंड में प्रपोज किया था जिसमें वह बचपन में अक्सर प्रैक्टिस किया करते थे।

Advertisement

फॉलो लाइव क्रिकेट स्कोर्स

3.) महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni and Sakshi)

साल 2007 में हुए आइसीसी वर्ल्ड कप के दौरान महेंद्र सिंह ताज होटल में ठहरे थे। इसी होटल में उनकी मुलाकात साक्षी से हुई थी। जो उन्हें पहली नजर में पसंद आ गई थी। इस मुलाकात के बाद धोनी साक्षी के संपर्क में रहने लगे और फिर साल 2010 में धोनी ने साक्षी के साथ सात फेरे ले लिए और आज उनकी एक 10 साल की बेटी भी हैं।

4.) हार्दिक पांड्या और नताशा स्टोनकोविक (Hardik Pandya and Natasa Stankovic)

इन दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। इस दौरान नताशा को हार्दिक का व्यवहार काफी पसंद आया था। जिसके बाद दोनों ने काफी लम्बे समय तक एक दूसरे को डेट किया। लेकिन, ज्यादा समय एक यह अपने रिश्ते को नहीं छुपा पाए और फिर दोनों ने शादी कर ली। आज यह दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद ही खुश नजर आते हैं।

5.) अरूण लाल और बुलबुल साहा (Arun Lal and Bulbul Saha)

क्रिकेटर अरूण लाल ने 66 वर्ष की आयु में बुलबुल साहा से दूसरी शादी की। उनकी पहली पत्नी का नाम रानी था। अरुण और बुलबुल साहा 2 मई 2022 को शादी के बंधन में बंधे। अरुण लाल की यह लव स्टोरी किसी फ़िल्मी स्टोरी से कम नहीं है। क्योंकि, बुलबुल साहा अरुण लाल से 28 साल छोटी हैं। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर अरुण लाल को ट्रॉल भी किया गया था।

Advertisement
Advertisement
Back to top button