EntertainmentFeature

मिस इंडिया 2022 की विजेता बनीं सिनी शेट्टी के बारे में जानें ये 5 खास बातें

3 जुलाई को फेमिना मिस इंडिया 2022 का ताज कर्नाटक की सिनी शेट्टी (Sini Shetty) को पहनाया गया। यह कार्यक्रम मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया था। सिनी शेट्टी मिस इंडिया की विनर बनीं तो रूपल शेखावत फर्स्ट रनर और शिनाता चौहान सेकंड रनर बनीं।

Advertisement

जानिये कौन-कौन पहुंचा था फाइनल में

आपको बता दें कि फाइनल में 5 प्रतिभागियों ने जगह बनाई थी। रूपल ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया, जबकि शिनाता उत्तर प्रदेश का चेहरा बनीं। ध्यान दें, टॉप 5 फाइनलिस्ट सिनी शेट्टी, रूबल शेखावत, शिनाता चौहान, प्रज्ञा अय्यागरी और गार्गी नंदी थी। इन सभी ने अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा।

मिस इंडिया 2022 के फाइनल इवेंट ये सितारे रहे मौजूद

ग्रैंड फिनाले इवेंट एक शानदार रात थी और इसमें नेहा धूपिया , कृति सैनन, मनीष पॉल, राजकुमार राव, डिनो मोरिया, मिताली राज, मलाइका अरोड़ा और कई सितारों ने भाग लिया। कृति सैनन और लॉरेन गॉटलिब ने शानदार परफॉर्मेंस दी, जिसने इस आयोजन को और बेहतरीन बना दिया।

Advertisement

इस इवेंट की दूसरी आकर्षण का केंद्र नेहा धूपिया रही क्योंकि उनके फेमिना मिस इंडिया का ताज जीतने के 20 साल पूरे होने हो गए।

फेमिना मिस इंडिया 2021 मानसा वाराणसी ने मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी को ताज पहनाया। सिनी शेट्टी को नई ब्यूटी क्वीन का नाम दिया गया है।

काफी लोगों को उत्सुकता होगी कि सिनी शेट्टी के बारे में और जानकारी प्राप्त हो। ऐसे में हम आपके लिए कुछ ऐसी ही खास बातें लेकर आये हैं।

Advertisement

आइये जानते हैं सिनी शेट्टी से जुड़ी 5 रोचक बातें

1. सिनी शेट्टी 21 साल की हैं। वह मुंबई में पैदा हुई थी लेकिन कर्नाटक की रहने वाली हैं।

2. सिनी एकाउंटिंग और फाइनेंस में बैचलर्स की डिग्री हासिल कर चुकी हैं।

3. हमारी मिस इंडिया 2022 इस समय एक प्रोफेशनल कोर्स चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (CFA) कर रही हैं।

Advertisement

4. सिनी ने चार साल की उम्र में डांस सीखना करना शुरू कर दिया था और चौदह साल की उम्र में उन्होंने अपना अरंगत्रम और भरतनाट्यम सीख लिया था।

5. उनके परिवार ने एकेडमिक और क्रिएटिव प्रयासों में उनका साथ दिया।

Advertisement
Advertisement
Back to top button