EntertainmentFeature

बॉलीवुड की ये 5 हसीनाएं चुड़ैल बनकर डरा चुकी है लोगों को, देखें लिस्ट

बॉलीवुड (Bollywood) में अक्सर हॉरर मूवीज को अधिक महत्व दिया जाता है। जिन्हें फैंस अधिक देखना पसंद करते हैं। यही कारण है कि हॉरर मूवीज की गिनती भी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। दरअसल हॉरर मूवीज को न केवल बड़े बल्कि बच्चे और बूढ़े भी बड़े चाव के साथ देखते हैं। खासकर यदि फिल्म में फैंस की फेवरेट अभिनेत्री या फेवरेट अभिनेता भूत बने हों, तो उन्हें फिल्म को देखने में ओर भी अधिक मजा आता हैं।

Advertisement

इसका उदाहरण फिल्म ‘भूतनाथ’ और ‘भूतनाथ रिटर्न्स’ हैं। जिसमें अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भूत का किरदार निभाते हुए अपने फैंस को बहुत एंटरटेन किया था। अधिकतर लोग एक्शन सीन्स से भरी या रोमांटिक सीन्स से भरी फिल्में देखना पसंद करते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें केवल भूत और चुड़ैलों वाली फिल्में देखना ही पसंद होता है, तो आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी पांच चुड़ैलों से रूबरू कराएंगे जिन्होंने अपने फैंस को जमकर डराया है।

1.) अनुष्का शर्मा

इस लिस्ट में पहला नाम मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का है। जिन्होंने 2018 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘परी’ में चुड़ैल की भूमिका अदा की थी। यह उनके करियर की पहली हॉरर फिल्म थी जिसमें उनके किरदार ने उनके फैंस को चौंका दिया था। आपको बता दें कि इस फिल्म को प्रोसित रॉय ने अपनी डेब्यू फिल्म के तौर पर निर्देशित किया था।

Advertisement

2.) बिपाशा बासु

बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेत्री बिपाशा बासु ने एक नहीं बल्कि कई हॉरर मूवीज में चुड़ैल बनकर अपने फैंस को डराया है। जैसे- अलोन, क्रिएचर, राज और राज 3 ऐसी कई फिल्में हैं। जिसमें उन्होंने अपने शानदार अभिनय से फैंस को खूब मनोरंजित किया। वहीं बता दें 2015 में रिलीज़ हुई फिल्म अलोन में उनके डरावने किरदार को फैंस ने अधिक पसंद किया था जो 2015 की हिट फिल्मों में से एक थी।

3.) अदा शर्मा

इस लिस्ट में तीसरा नाम है अदा शर्मा, जिन्होंने अब तक की सबसे डरावनी फिल्म ‘1920’ में चुड़ैल का किरदार निभाया था। यह फिल्म अदा शर्मा की डेब्यू फिल्म थी। जो की साल 2008 में रिलीज़ हुई थी।

4.) टिया बाजपाई

फेमस भारतीय सिंगर और बॉलीवुड एक्ट्रेस टिया बाजपाई ने अपने करियर में सबसे अधिक हॉरर मूवीज की है। लेकिन, टिया का चुड़ैल के रूप में सबसे भनायक रूप फिल्म ‘1920 इवल रिटर्न्स’ में देखने को मिला। 2012 में रिलीज़ हुई इस फिल्म को फैंस की तरफ से काफी अधिक प्यार मिला था और यह साल की हिट फिल्मों में से एक थीं।

Advertisement

5.) विद्या बालन

मंजुलिका के रूप में विद्या बालन को फिल्म ‘भूल भूलभुलैया’ से खूब प्यार मिला। जिसमें उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के साथ काम किया। इस फिल्म में अभिनेत्री विद्या बालन ने अवनि का किरदार निभाया था। विद्या ने इस किरदार को बड़ी बारीकी से अदा किया था। यही वजह है कि लोग आज भी फिल्म को उसी उत्साह और जोश के साथ देखना पसंद करते हैं।

Advertisement

Related Articles

Back to top button