प्रियंका चोपड़ा से अक्षय कुमार तक, 5 बॉलीवुड सितारे और उनके टैटू के पीछे छिपी कहानियां

आज कल टैटू का क्रेज़ काफी जोरों से चल रहा है। कुछ लोगों के लिए यह केवल एक डिजाइन और फैशन है। लेकिन कुछ लोगों के लिए यह एक हजार शब्द बोलने का एक तरीका होता है। बता दे, कि दुनिया में लाखों लोगों की तरह हमारी फेवरेट बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी विशेष शब्दों और डिजाइनों के साथ हस्ताक्षर किए है। अक्सर हर टैटू के पीछे कहानियां छिपी होती है। और बॉलीवुड कलाकारों के टैटू भी उनके दिलों के काफी ज्यादा करीब है। प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार से लेकर सुष्मिता सेन तक, बी –टाउन कलाकारों ने टैटू बनवाए है। तो आज हम आपको यहां पांच ऐसे सितारों और उनके टैटू के पीछे की कहानियां बताते है।
1- प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देशी गर्ल और ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने अपनी दाहिनी कलाई पर डैडीज लिटिल गर्ल का टैटू बनवा रखा है। यह टैटू उनके दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा की लिखावट में लिखा गया है। ताकि यह टैटू प्रियंका को उनके पिता की याद दिलाता रहे। जिनका साल 2013 में निधन हो गया था। प्रियंका ने कहा था, कि मेरे सफलता से मेरे पिता को मुझसे भी ज्यादा खुशी मिलती थी। और वे हमेशा मुझे प्रोत्साहित करते थे।
“My dad was my biggest fan, my biggest supporter” -Priyanka Chopra’s tattoo reads ‘Daddy’s lil girl’ ,she got it imprinted in her father’s handwriting in 2012, a year before Ashok Chopra died while battling cancer. pic.twitter.com/bqJsYxT1oP
Advertisement— priyankaloops (@priyanka_loops) January 31, 2021
2- अक्षय कुमार
सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपनी बॉडी पर एक नहीं बल्कि तीन टैटू गुदवाए है। अक्षय ने अपने बाएं कंधे पर अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के उपनाम टीना का टैटू बनवाया है। यह फोटो टैटू को बखूबी उजागर करती है। और यह दर्शाती है कि खिलाड़ी कुमार अपनी पत्नी से कितना प्यार करते है। इसके अलावा उन्होंने पीठ पर अपने बेटे आरव और दाहिने कंधे पर बेटी नितारा का नाम गुदवाया है। अक्षय का मानना है कि जब भी वह घर से दूर होते है। तो इन टैटू के जरिए वह उनके साथ होते है।
Akshay Kumar loves his family so much. He has tattoo of his wife twinkle on his left shoulder, tattoo of his daughter Nitara on his right shoulder but hasn't gone to display this tattoo in public ever & tattoo of his son Aarav on his back..
A complete family man @akshaykumar 💖 pic.twitter.com/bISpZI4JVT
— Akkiwood (@Akshay_akkiwood) January 19, 2021
Advertisement
3- दीया मिर्जा
टैटू बनवाने की इस लिस्ट में हाल ही में एक नया नाम पूर्व ब्यूटी पेजेंट विजेता दिया मिर्जा का जुड़ा है। दिया ने अपना पहला टैटू जून साल 2019 में बनवाया था। मिर्जा के पहले टैटू में देवनागरी लिपी में आजाद शब्द लिखा है। दिया मिर्जा ने सोशल मीडिय पर बताया कि माई टैटू में लिखा है। आजाद । क्योंकि हम सभी #मुक्त भारत में पैदा हुए है।
4- सुष्मिता सेन
पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन अपने दिल की बात कहने के लिए जानी जाती है। और हम में से कई लोगों के लिए एक प्रेरणा है। सुष्मिता को चार ज्ञात टैटू मिले। जिनमें से एक उनकी कलाई पर बना हुआ है। इस पर लिखा है । ऑट वायम इनवेनिअम ऑट फेसियम, जिसका अर्थ है कि मैं या तो रास्ता ढूंढ लूंगी या खुद बना लूंगी
#Doyouknow
Former #MissUniverse, Sushmita Sen has 4 amazing known #tattoos. Her tattoos give life inspiration. One says, ‘Aut viam inveniam aut faciam’ meaning, ‘I’ll either find a way or make one’.More details call at +91-9811365578 or 8373940565
visit: https://t.co/3UukbfCu9x pic.twitter.com/ZAFWV6ps9a— Mike Tattoo Artist (@tattoosbymikes) May 7, 2019
Advertisement
5- शिल्पा शेट्टी कुंद्रा
फिल्म बाजीगर की अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपना पहला टैटू साल 2015 में बनवाया था। उन्होंने अपनी बाई कलाई पर सबसे पवित्र चिन्ह स्वास्तिक का टैटू बनवाया था। और उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा करते हुए एक तस्वीर साक्षा की थी। जिसमें उसे एक टैटू के लिए पोज़ देते हुए देखा जा सकता है।जबकि एक कलाकार उसकी कलाई पर काम करता है।
My first tattoo i want to share with you. It is inspired by Shilpa Shetty Kundra.#anahitakapoor #anahitakapoortattoo #tattoo #tattooartist #tattooart #tattooideas #tattoodesign #bollywoodtattoo #Bollywood #Mumbai pic.twitter.com/bdP4HoqSOm
Advertisement— Anahita Kapoor (@anahita_kapoor) December 8, 2021