Entertainment

बॉलीवुड सितारों के बच्चे जो अपने भाई-बहनों से उम्र में काफी बड़े हैं

बॉलीवुड में तलाक और दूसरी शादी आम बात है। अभिनेता सह-कलाकारों या इंडस्ट्री के बाहर के लोगों से उम्र के बड़े अंतर के साथ शादी करते हैं। दशकों के बाद ये तलाक और शादियां भाई-बहनों के बीच उम्र का एक बड़ा अंतर पैदा करती हैं। ऐसे कई उदाहरण हैं, जहाँ एक्टर्स की पहली शादी से काफी पहले कोई संतान हुई है और फिर सालों बाद दूसरी शादी से भी संतान होने पर उम्र का अंतर आ जाता है।

Advertisement

हालांकि उम्र में अंतर होने के बावजूद बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाई-बहनों में हमें काफी प्यार और अपनापन भी देखने को मिलता है। बॉलीवुड में ऐसे कई उदाहरण हैं, जहाँ भाई और बहनों के बीच काफी ज्यादा उम्र का अंतर है। ऐसी ही हम 5 बॉलीवुड एक्टर्स का जिक्र हम अपने इस आर्टिकल में करने जा रहे हैं।

ये हैं वो 5 बॉलीवुड एक्टर्स जो अपने सिब्लिंग्स से उम्र में काफी बड़े हैं

1. पूजा भट्ट और आलिया भट्ट

महेश भट्ट की दोनों बेटियों पूजा भट्ट और आलिया भट्ट को तो सभी जानते ही होंगे। पूजा एक समय अभिनेत्री हुआ करती थी लेकिन मौजूदा समय में वह डायरेक्टर के तौर पर एक्टिव हैं। वहीँ उनकी बहन आलिया भट्ट मौजूदा समय की सबसे कामयाब एक्ट्रेस हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि पूजा की उम्र 50 साल है, जबकि आलिया भट्ट मार्च में 29 साल की हुई हैं। इस तरह दोनों के बीच 21 साल का अंतर है।

2. सनी देओल और ईशा देओल के बीच उम्र का काफी बड़ा अंतर है

बॉलीवुड के दिग्गज धर्मेंद्र ने दो शादियां की थी। पहली बीवी से उनके दो बेटे हुए, जिनमें से एक सनी देओल थे। वहीँ उन्होंने दूसरी शादी अभिनेत्री हेमा मालिनी से की। इन दोनों की दो बेटियां हुईं, जिनमें से एक ईशा देओल भी हैं।

मौजूदा समय में सनी देओल 65 साल के हैं और ईशा देओल 40 साल की हैं। इस तरह दोनों के बीच 25 साल का बड़ा अंतर है।

Advertisement

3. शाहिद कपूर और ईशान खट्टर

शाहिद कपूर और ईशान खट्टर सौतेले भाई हैं। हालाँकि दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं। इन दोनों को देखकर यह पता लगा पाना मुश्किल है कि यह दोनों सेज भाई नहीं हैं। हालाँकि शाहिद अपने भाई से काफी बड़े हैं और इन दोनों के बीच 15 साल का अंतर है।

4. सारा अली खान और तैमूर अली खान

सारा अली खान और तैमूर अली खान बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान के बच्चे हैं। सैफ की पहली पत्नी अमृता अरोरा ने सारा को जन्म दिया था। वहीँ उनसे अलग होने के बाद एक्टर ने करीना कपूर से शादी की थी और दोनों के दो बच्चे हो चुके हैं। इनमें से तैमूर अली खान बड़े हैं।

सारा का जन्म 1995 में हुआ था, वहीँ तैमूर का जन्म 2016 में हुआ था। इस तरह सारा अपने भाई से 21 साल बड़ी हैं।

Advertisement

5. आर्यन खान और अबराम खान के बीच उम्र का काफी बड़ा अंतर है

शाहरुख खान के पहले से ही उनकी प्यारी पत्नी गौरी खान से दो बच्चे आर्यन और सुहाना थे। लेकिन शाहरुख ने तीसरे बच्चे के लिए 2013 में सरोगेसी का सहारा लिया और एक बेटा हुआ।

उनके पहले बेटे आर्यन का जन्म 1997 में हुआ था और तीसरे बच्चे अबराम ने 2013 में जन्म लिया था। इस तरह दोनो भाइयों के बीच 16 साल का बड़ा अंतर बनाता है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button