पलक तिवारी से लेकर अनुष्का सेन तक जानिये ये 6 यंग टेलीविजन स्टार्स कितने पढ़े-लिखे है

अपने सपनों का जीवन जीने से ज्यादा खूबसूरत कुछ नहीं है, और जब आप कम उम्र में अपने सपनों को हासिल कर लेते हैं तो मजा दोगुना हो जाता है। हालाँकि, दुनिया केवल आपकी सफलता देखती है, आपके संघर्षों को नहीं। ऐसा ही युवा टेलीविजन स्टार्स के मामले में भी है, जिन्होंने अपने लिए एक बड़ा फैन बेस बनाया है।
जबकि हम सभी युवा स्टार्स जैसे पलक तिवारी या जन्नत जुबैर के वर्क लाइफ और रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में जानते हैं लेकिन वो कितने पढ़े लिखे है इसके बार में नहीं जानते हैं। तो इसी चीज को लेकर आज हम आपको 7 युवा और मशहूर टेलीविजन स्टार्स के बारे में बताएंगे कि वो कितने पढ़े-लिखे है।
1. पलक तिवारी
पलक तिवारी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और दर्शकों के बीच वह काफी लोकप्रिय हैं। पलक तिवारी दिग्गज टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी है। वह बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है।
2. अशनूर कौर
अठारह साल की युवा अभिनेत्री, अशनूर कौर ने झांसी की रानी, ये रिश्ता क्या कहलाता है, पटियाला बेब्स और कई अन्य टीवी धारावाहिकों में अपने अभिनय के दम पर लोकप्रियता हासिल की है। हालांकि, कम ही लोग जानते हैं कि अशनूर अभी पढ़ाई कर रही है। वह मुंबई के शीर्ष टॉप कॉलेजों में से एक से बीएमएमसी के दूसरे साल में है।
3. अनुष्का सेन
इस लिस्ट में अनुष्का सेन भी अपना नाम दर्ज करवाने में सफल हो गयी है। टेलीविजन अभिनेत्री, अनुष्का सेन ने कम उम्र में बालवीर, देवों के देव महादेव और कई अन्य शो में अपने शानदार अभिनय के साथ लोकप्रियता के झंडे गाड़ दिए है।
अनुष्का हाल ही में, स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो, खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में प्रतिभागी के तौर पर नजर आयी थी। हालांकि वो ये शो जीतने में कामयाब नहीं हो पायी थी। उन्नीस साल की अनुष्का साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज, मुंबई से फिल्मोग्राफी की डिग्री हासिल कर रही है।
4. जन्नत जुबैर
एक अन्य टेलीविजन अभिनेत्री, जन्नत जुबैर रहमानी ने कम उम्र में अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने अपने लाखों फैंस के दिलों में एक बड़ी जगह बनाई है। हालांकि, जन्नत ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 का हिस्सा बनने के बाद सुर्खियां बटोरी। अनुष्का की तरह वो भी विजेता बनने में नाकाम रही थी।
वह स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो में सबसे कम उम्र की सबसे ज्यादा पेमेंट पाने वाली प्रतियोगी थी। 20 साल की इस अभिनेत्री ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई में की है। जिसके बाद वह अपने एक्टिंग करियर पर फोकस कर रही हैं।
5. राज अनादकट
25 वर्षीय अभिनेता, राज अनादकट को तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू’के नाम से मशहूर है। पिछले साल वह अपने सह-कलाकार मुनमुन दत्ता को डेटिंग करने को लेकर सुर्खियों में थे। हालांकि ये बात सिर्फ अफवाह निकली। युवा स्टार बैचलर ऑफ मास मीडिया में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है।
6. अवनीत कौर
इस लिस्ट में अवनीत कौर भी अपना नाम दर्ज करवाने में सफल हो गयी है। अवनीत ने महज आठ साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें पहली बार डीआईडी लिटिल मास्टर्स में एक प्रतियोगी के रूप में देखा गया था।
अभिनेत्री को बाद में, उन्होंने लाइफ ओके की मेरी मां से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उन्होंने डांस रियलिटी शो झलक दिख ला जा में भी भाग लिया था। 20 साल की अवनीत मुंबई के कांदिवली के एक निजी कॉलेज से कॉमर्स में डिग्री हासिल कर रही है।