EntertainmentNews

कार्तिक आर्यन से लेकर नोरा फतेही तक, जानिये उन सभी सितारों के नाम जो IIFA 2022 में मचाएंगे धमाल

भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा अवार्ड शो आईफा का 22वां एडिशन (IIFA 2022) 2 से लेकर 4 जून तक दुबई के यास आइलैंड में आयोजित होने जा रहा हैं। बता दे आईफा अवार्ड को अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार के नाम से भी जाना जाता है। इस अवॉर्ड शो में कई सारे नामी एक्टर्स अपनी डांस परफॉर्मेंस से शो पर चार चांद लगाने वाले है।

Advertisement

ये अभिनेता करने वाले हैं अवार्ड शो होस्ट

आईफा अवार्ड शो का मेन इवेंट 4 जून को आयोजित किया जाना है और इस इवेंट को सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल होस्ट करेगे। इस अवार्ड शो का रॉक्स इवेंट 3 जून को आयोजित होगा जो कि फरहान अख्तर और अपारशक्ति खुराना होस्ट करेंगे।

बता दे इस पूरे इवेंट का सबसे मेन शो 3 जून को ही प्रोग्राम्ड है और इस शो में ढेर सारे अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को अपनी परफॉर्मेंस करते हुए देखा जाने वाला है।

Advertisement

ये सितारे अपनी परफॉर्मेंस से IIFA 2022 में लगाएंगे चार चांद

सामने आ रही जानकारी से पता चला है कि  देवी श्री प्रसाद, तनिष्क बागची, गुरु रंधावा, हनी सिंह, नेहा कक्कड़, ध्वनि भानुशाली, जारा एस खान और ध्वानि भानुशाली जैसे बड़े सिंगर्स अपनी परफॉर्मेंस से सबको खूब एंटरटेन करेंगे।

इस इवेंट के बाद IIFA अवार्ड्स 2022 का मेन इवेंट आयोजित होगा जिसकी मेजबानी सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल करेंगे।

ये सितारे भी होंगे अवार्ड शो में शामिल

इस अवॉर्ड नाइट में शाहिद कपूर, टाइगर श्रॉफ, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, अनन्या पांडे, दिव्या खोसला कुमार और नोरा फतेही अपनी परफॉर्मेंस से स्टेज पर जलवा बिखेरने वाले है। इन सितारों के अलावा अनन्या पांडे IIFA 2022 में अपने लाइव स्टेज परफॉर्मेंस से अपना आईफा का डेब्यू करने वाली हैं।

Advertisement

यह भी खबर सामने आ रही है कि IIFA अवार्ड शो में मिथुन चक्रवर्ती, बोनी कपूर, माधुरी दीक्षित, लारा दत्ता, तमन्ना भाटिया, नरगिस फाखरी, बॉबी देओल, उर्वशी रौतेला, अर्जुन रामपाल और सान्या मल्होत्रा ​​जैसे सितारे भी शामिल होने वाले हैं।

Advertisement

Related Articles

Back to top button