EntertainmentFeature

रजनीकांत से लेकर प्रभास तक ये हैं साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के टॉप 10 सुपरस्टार

काफी लम्बे समय से टॉलीवुड (Tollywood) बॉलीवुड (Bollywood) को कड़ी टक्कर देता नजर आ रहा है। यही वजह है अब साउथ फिल्मों का क्रेज पूरे भारत में फैंस के बीच दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। खूबसूरत दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियों के अलावा, टॉलीवुड फिल्मों की सफलता के पीछे एक प्रमुख कारण उनके प्रतिभाशाली अभिनेता भी हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको टॉलीवुड के 10 प्रसिद्ध अभिनेताओं के बारे में बताएंगे तो आइये जानते है:-

Advertisement

1.) राम चरण (Ram Charan)

साउथ मेगा स्टार चिरंजीवी के बेटे राम चरण ने साउथ सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में फिल्म ‘चिरुथा’ के साथ की। इसके बाद उन्होंने कई तेलुगु फिल्मों में अभिनय किया। आपको बता दें राम चरण सबसे अधिक फीस चार्ज करने वाले दक्षिण भारतीय अभिनेताओं में से एक हैं। जिन्हें साल 2018 में फिल्मफेयर और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।

2.) यश (Yash)

फिल्म ‘केजीएफ’ से अपनी छाप छोड़ने वाले सुपर स्टार यश साउथ के मशहूर अभिनेताओं में से एक हैं। जिन्होंने साल 2007 में ‘जम्बाड़ा हुदुग़ी’ फिल्म के साथ डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने टॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। जिन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोडा है। जिसमें ‘ड्रामा’, ‘मास्टरपीस’ और ‘केजीएफ’ जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं।

Advertisement

3.) विजय (Vijay)

विजय 2022 के सबसे लोकप्रिय दक्षिण भारतीय अभिनेताओं में से एक हैं। इसके साथ-साथ वह एक अच्छे गायक भी हैं। उनका जन्म चेन्नई में हुआ था। वह मुख्य रूप से तमिल उद्योग में काम करते है। इसके अलावा वह अन्य भारतीय भाषाओं की फिल्मों का भी हिस्सा रह चुके हैं। विजय ने साल 1984 में अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत के साथ, एक बाल कलाकार के रूप में नाटकों और फिल्मों में अभिनय किया।

4.) सुरिया शिवाकुमार (Suriya Sivakumar)

शिवाकुमार के बेटे सुरिया ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 1997 में फिल्म ‘नेरुक्कू नेर’ में नंदा के साथ अभिनय से की। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से साउथ इंडस्ट्री में अपना नाम स्थापित किया।

5.) धनुष (Dhanush)

वेंकटेश प्रभु कस्तूरी राजा या धनुष 1983 में जन्मे अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, गायक और गीतकार हैं। जिन्होंने साल 2002 में फिल्म ‘थुल्लुवाधो इलमई’ के साथ अपना फिल्मी डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में जैसे ‘रांझणा’ में काम किया। जिसमें फैंस ने उनके किरदार को खूब पसंद किया। आपको बता दें साल 2018 में उनका गाना राउडी बेबी आया। जिसने यूट्यूब पर 1 बिलियन से भी ज्यादा व्यूज प्राप्त हुए थे।

Advertisement

6.) एन टी रामा राव जूनियर (N. T. Rama Rao Jr.)

जूनियर एनटीआर राजनीतिक और फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। जिन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 2001 में फिल्म ‘निन्नू चूडालानी’ में शानदार अभिनय के साथ की। इसके बाद उन्होंने टॉलीवूड को ‘आरआरआर’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी।

7.) प्रभास (Prabhas)

प्रभास सबसे सफल और लोकप्रिय दक्षिण भारतीय अभिनेताओं में से एक हैं। जो मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में काम करते हैं। उन्होंने साल 2002 में फिल्म ‘ईश्वर’ के साथ अपने शानदार अभिनय की शुरुआत की। आपको बता दें दक्षिण के इस प्रसिद्ध अभिनेता की पुरे भारत में बड़ी फैन फॉलोविंग हैं।

8.) ल्लू अर्जुन( Allu Arjun)

अल्लू अर्जुन एक बहुलोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। जिन्होंने टॉलीवुड को एक से एक सुपर हिट फिल्में दी हैं। आपको बता दें अल्लू ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 2003 में आयी फिल्म ‘गंगोत्री’ के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शानदार अभिनय किया। जिसमे उनकी फिल्म ‘पुष्पा’ शामिल हैं। इसमें उनके शानदार अभिनय ने फैंस के दिलों को छू लिया था।

Advertisement

9.) महेश बाबू (Mahesh Babu)

महेश बाबू साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सलमान खान माने जाते हैं। वह मैडम तुसाद में मोम की प्रतिमा प्राप्त करने वाले पहले तेलुगु सुपरस्टार हैं। जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1999 में फिल्म ‘राजा कुमारुडु’ में गजब के अभिनय के साथ की।

10.) रजनीकांत (Rajinikanth)

रजनीकांत दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग के मेगास्टार हैं। वह इतिहास में अब तक के सबसे सफल और सबसे लोकप्रिय दक्षिण भारतीय अभिनेता हैं। उन्होंने अपनी पहली फिल्म के साथ अपना नाम बदलकर रजनीकांत रख लिया। 1975 में पहली फिल्म ‘के. बालचंदर’ ने उन्हें पहचान दिलाई और कई फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाओं के साथ उन्हें आज ये मुकाम हासिल है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button