EntertainmentFeature

वो 5 भोजपुरी स्टार्स जिनके पास हैं सबसे महंगी गाड़ी

हर फिल्म इंडस्ट्री की तरह भोजुपरी इंडस्ट्री ने भी पिछले कुछ सालों में काफी तरक्की करके दिखाई है। भोजपुरी फिल्म स्टार्स अब सिर्फ कुछ ही जगहों पर मशहूर नहीं बल्कि पूरे भारत में काफी मशहूर है। इस भोजुपरी स्टार्स लोकप्रियता के पीछे इनकी कड़ी मेहनत है और इनके फैंस है जो इन्हें बहुत प्यार करते हैं।

Advertisement

कई भोजपुरी स्टार्स ऐसे है जिन्होंने बॉलीवुड में भी अपना नाम बनाया है। इन स्टार्स को भी गाड़ियों काम शौक है। तो इसी चीज को लेकर आज हम आपको उन भोजुपरी स्टार्स के बारे में बताने जा रहे है जिनके पास सबसे महंगी गाड़ियाँ हैं।

1) दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ

अभिनेता दिनेश लाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर आजमगढ़ का चुनाव जीता है और सांसद बन गए है लेकिन फिल्मों में अभी भी अभिनय करने के लिए जानें जाते हैं। निरहुआ के पास फॉर्च्यूनर और रेंज रोवर जैसी गाड़ियाँ देखने को मिल जाएंगी।

Advertisement

निरहुआ के फिल्मी करियर की बात की जाये तो वो आखिरी बार आए हम बारात बारात लेके में दिखाई दिए थे। इसके अलावा वो वीर योद्धा महाबली, निरहुआ द लीडर, आई मिलन की रात, निरहुआ चलल ससुराल 3 और फसल में काम कर रहे है।

2) आम्रपाली दुबे

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। आम्रपाली भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक है। उनके पास रेंज रोवर और बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी कारें है।

आम्रपाली के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में अपना डेब्यू 2014 में आयी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी से किया था। इसके बाद वो पटना से पाकिस्तान, बम बम बोल रहा है काशी, निरहुआ हिंदुस्तानी 2, बॉर्डर, निरहुआ चलल लंदन, लल्लू की लैला और शेर सिंह जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।

Advertisement

3) रवि किशन

सुपरस्टार रवि किशन भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक है। उन्होंने तमिल, तेलुगु, हिंदी लगभग सभी भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वो भाजपा की टिकट पर गोरखपुर से सांसद है। रवि किशन के पास बीएमडब्ल्यू, मर्सीडीज और जैगुआर जैसे लग्जरी गाड़ियाँ देखने को मिल जाएंगी।

रवि किशन के फिल्मी करियर की बात की जाये तो वो आखिरी बार तेलुगु फिल्म हीरो में दिखाई दिए थे। इसके अलावा वह भोजपुरी फिल्म मेरा भारत महान में दिखाई दिए थे।

4) मोनालिसा

अभिनेत्री मोनालिसा ने भोजपुरी इंडस्ट्री में नाम कमाने के बाद बॉलीवुड और हिंदी सीरियल्स में नाम कमाया है। मोनालिसा के पास ऑडी क्यू3 30 टीएफएसआई जैसी गाड़ियाँ है।

Advertisement

मोनालिसा के फिल्मी करियर की बात की जाए तो उन्होंने भोला शंकर, देवरा बड़ा सतावेला, दुल्हन चाही पाकिस्तान से 2, मनी है तो हनी है, बबलू जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। इसके अलावा उन्होंने नजर, नमक इश्क का, अनकही दास्तान – नज़र, स्मार्ट जोड़ी, बिग बॉस 10 जैसे टीवी सीरियल में काम किया है।

5) पवन सिंह

इस लिस्ट में अभिनेता और सिंगर पवन सिंह अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गए है। उनकी गिनती भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार्स में की जाती हैं। उन्हें लग्जरी गाड़ियों का शौक है और इसी वजह से उनके पास मर्सीडीज बेंज और फॉर्च्यूनर जैसी कारें देखने को मिल जाएंगी।

पवन सिंह के फिल्मी करियर की बात की जाए तो वो आखिरी बार बड़े परदे पर इसी साल मई में रिलीज हुई फिल्म मेरा भारत महान में दिखाई दिए थे। इसके अलावा वह प्यारी चांदनी, कैसे हो जाला प्यार और धर्मा में काम कर रहे है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button