EntertainmentFeature

साउथ की इन 7 फ़िल्मों ने इस साल मचाया धमाल

पिछले कुछ वक्त से साउथ इंडियन फिल्मों का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ गया है। ऐसी कई बेहतरीन फिल्में है, जो टॉलीवुड के अलावा बॉलीवुड पर भी राज करती हुई दिखाई दे रही है। इन फिल्मों को दर्शकों ने भी बेहद पसंद किया है। साउथ की हिट फिल्मों की लिस्ट में एसएस राजामौली की फिल्म आरआऱआर ने देशभर के सिनेमाघरों में कमाल की एंट्री की थी। यह फिल्म 24 मार्च 2022 को रिलीज हुई थी। और अब इस फिल्म को ऑस्कर में भी नॉमिनेट किया गया है। इसके बाद केजीएफ 2, पोन्नियन सेल्वन 1, 777 चार्ली, विक्रम, कार्तिकेय 2 और कंतारा जैसी फिल्मों के नाम भी शामिल है। जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। इन फिल्मों के अलावा भी कई ऐसी साउथ इंडियन फिल्मों ने अपनी बेहतरीन कहानी के बल पर दर्शकों के दिलों पर राज किया है।

Advertisement

तो आइए आज हम आपको साल 2022 की उन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने इस साल धमाल मचाया है।

1- केजीएफ: चैप्टर 2

केजीएफ फ्रेंचाइजी की यह कन्नड़ फिल्म साल 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही। यश, रवीना टंडन और संजय दत्त जैसे स्टार इस फिल्म में नजर आए थे।यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,148 करोड़ रूपए से ज्यादा की कमाई की थी। साल 2024 में दर्शक केजीएफ: चैप्टर 3 का आनंद ले सकेंगे।

2- आरआरआर 

फिल्म आरआरआर एस.एस. राजामौली की हिस्टोरिकल एक्शन ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म भी दर्शकों और आलोचकों को बहुत पसंद आई थी। इसमें  राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और अजय देवगन जैसे सुपरस्टार शामिल थे। इस फिल्म की कहानी ही नहीं बल्कि वीएफएक्स भी कमाल के थे। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार इसने वर्ल्डवाइड 1,144 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई की थी।

Advertisement

3- पोन्नियन सेल्वन 1

यह एक पीरियड एक्शन तमिल फिल्म है। यह फिल्म करीब 500 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय, विक्रम, जयम रवि, कार्थी और त्रिशा जैसे स्टार नजर आए थे। यह फिल्म चोल साम्राज्य (Chola dynasty) की कहानी पर आधारित है। इसने केवल 32 दिनों में ही वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रूपए का आंकड़ा पार कर लिया था। इसका दूसरा पार्ट 2023 में रिलीज होगा।

4- विक्रम

लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित विक्रम इस साल की तमिल भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। तमिल सुपरस्टार कमल हासन (Kamal Haasan) , विजय सेतुपति और फ़हद फ़ासिल स्टारर यह फिल्म काफी सुर्खियों में रही थी। इस फिल्म ने अपने हाई ऑक्टेन एक्शन दृश्यों से दर्शकों को चौंका दिया था। दमदार स्क्रीन प्ले और कलाकारों के बेहतरीन अभिनय के दम पर 120-150 करोड़ रूपए के बजट की इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड लगभग 500 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

5- कंतारा

यह फिल्म आईएमडीबी पर सबसे अधिक रेटिंग वाली भारतीय फिल्मों में से एक है, इसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। ऋषभ शेट्टी की इस कन्नड़ फिल्म को 2022 में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। बिजनेस टुडे के अनुसार, मात्र 16 करोड़ रूपए के बजट में बनी इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने वर्ल्डवाइड 394 करोड़ रूपए से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

Advertisement

6-  777 चार्ली

यदि आप जानवरों से प्यार करते है तो  फिल्म 777 चार्ली आपके लिए ही बनी है। रक्षित शेट्टी की इस कन्नड़ फिल्म में इंसान और कुत्ते के बीच की मार्मिक प्रेम कहानी को बताया गया है। आप इसे इंसान और जानवर की फीलिंग्स पर आधारित अब तक की सबसे अच्छी फिल्म है। यह फिल्म कन्नड़ समेत पांच भाषाओं में बनी है और जिस किसी ने भी देखी होगी उसके आंसू जरूर आए होंगे। यह फिल्म केवल 15 से 20 करोड़ रूपए के बजट में बनाई गई थी। इसने वर्ल्डवाइड 105 करोड़ रूपए की कमाई की थी।

7- कार्तिकेय 2

तेलुगु फ़िल्म ‘कार्तिकेय 2‘ को इस साल की सनसनी भी कहा जा सकता हैं. माउथ पब्लिसिटी और पॉज़िटिव रिव्यू के कारण इसको पैन इंडिया काफ़ी पसंद किया गया। इस फिल्म की कहानी बहुत दमदार थी। यह फिल्म केवल 15 करोड़ रूपए के बजट में बनकर तैयार हुई थी। इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 125 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई की थी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button