अमित जैन से लेकर विनीता सिंह तक, जानिए शार्क टैंक इंडिया शो के इन 6 जजों की संपत्ति

सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होने वाला बिजनेस आधारित रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया का पहला सीजन सफल रहा और अब इसका दूसरा सीजन चर्चाओं में छाया हुआ है। इस शो का दूसरा सीजन 2 जनवरी 2023 से प्रसारित हो चुका है। अमेरिकन रियलिटी शो शार्क टैंक पर बेस्ड शार्क टैंक इंडिया भारत में बहुत पॉपुलर हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस शो के जजों की भी काफी चर्चाएं चल रही है।
इसके अलावा जजों के पैनल में दो शार्क गजल अलघ और अशनीर ग्रोवर शो से गायब हैं और उनकी जगह अमित जैन को रिप्लेस किया गया है। इस बार शार्क के जजों की कुर्सी पर पीयूष बंसल, अमन गुप्ता, नमिता थापर, विनीता सिंह, अनुपम मित्तल और अमित जैन बैठे हैं। इतने पॉपुलर शार्क की नेटवर्थ को जानने के लिए लोग बहुत ही बेसब्र है। तो आइए आपको शार्क टैंक इंडिया 2 के शार्क्स की नेट वर्थ के बारे में बताते है।
1- विनीता सिंह
शार्क टैंक इंडिया में शुगर कॉस्मेटिक की फाउंडर विनीता सिंह को तो जरुर देखा होगा, क्योंकि इनकी कंपनी के प्रोडक्ट की काफी लोकप्रिय है विनीता सिंह ने काफी लोकप्रियता हासिल की है। उन्होंने 2015 में अपना D2C कॉस्मेटिक बिज़नेस शुरू किया था। रिपोर्ट के अनुसार, विनीता सिंह की नेटवर्थ 300 करोड़ रुपए है।
2- नमिता थापर
नमिता थापर भारत की बिजनेस वुमैन है। वह एमक्योर फार्मास्युटिकल्स ( Emcure Pharmaceuticals) कंपनी के कार्यकारी निदेशक है। एमक्योर बहुराष्ट्रीय मेडिसन निर्माता कंपनी है। एक महिला के रूप में उन्होंने अपने जीवन में जिस उपलब्धी को हासिल किया है। वह दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। अब तक उन्होंने कई कंपनियों में निवेश किया है। इन दिनों वह चर्चाओं में छाई हुई है क्योंकि उनको रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया में जज के रूप में देखा गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नमिता की नेटवर्थ 600 करोड़ रूपए हैं।
3- अमित जैन
CarDekho.com के सह संस्थापक और सीईओ अमित जैन को भारत-पे के फाउंडर अशनीर ग्रोवर को रिप्लेस किया गया है। मगर शार्क टैंक के अभी तक के एपिसोड्स में अमित जैन को ज्यादा नहीं देखा गया है लेकिन लोग उनकी नेट वर्थ के बारे में जानने के लिए बहुत उत्साहित है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी नेटवर्थ 2900 करोड़ रुपये है।
4- अमन गुप्ता
अमन गुप्ता भारतीय इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड- बोट के सह-संस्थापक और सीएमओ है। जो शार्क टैंक इंडिया सीजन 1 में सबसे ज्यादा इन्वेस्ट करने वाले जज थे। रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2015 में प्रीमियम टेक ब्रांड की शुरुआत करने वाले अमन की नेटवर्थ 700 करोड़ रूपए हैं।
5- अनुपम मित्तल
shaadi.com और makaan.com के हेड अनुपम मित्तल ने ओला जैसी कई कंपनियों में इन्वेस्ट किया है। उनकी उम्र 50 साल है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शार्क टैंक इंडिया रियलिटी शो के जज अनुपम मित्तल की नेटवर्थ 185 करोड़ रूपए है।
6- पीयूष बंसल
अपनी स्ट्रेटेजी इंवेस्टमेंट के लिए मशहूर पीयूष बंसल Lenskart.com के सीईओ हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी नेट वर्थ 600 करोड़ रुपये हैं।