EntertainmentFeatureMovies

दिल टूटा है…कोई बात नही, देखिए ये 5 फिल्में और भूल जाइए गम।

प्यार में जब दिल टूटता है तो हमें कुछ समझ नहीं आता। कहीं दिल नहीं लगता। मन उदास रहता है। यह समय काफी मुश्किलों भरा होता है। कई बार तो लोग तनाव में चले जाते हैं। उन्हें लगता है कि ब्रेकअप के बाद जिंदगी खत्म हो गई है। लेकिन ऐसा नहीं होता।

Advertisement

तो चलिए आप भी अपना मूड ठीक किजिए और देखिए बॉलीवुड की ये 5 फिल्में। यकीन मानिए ये फिल्में देखकर जिंदगी को एक बार फिर गले लगाने का मन होगा। क्योंकि ये लाइफ काफी खूबसूरत है।

1.) प्यार का पंचनामा फ्रेंचाइजी:

‘प्यार का पंचनामा फ्रेंचाइजी’ फिल्म लव रंजन द्वारा निर्देशित है। फिल्म की कहानी तीन दोस्तों की है। जो अलग-अलग लड़कियों के प्यार में पड़ जाते हैं। इनके रिश्तों में बहुत समस्याएं आती हैं।

Advertisement

पहला लड़का अपनी प्रेमिका से बहुत प्यार करता है। तो वहीं उसकी प्रेमिका उसका फायदा उठा रही होती है। फिर दूसरे की प्रेमिका अभी भी अपने एक्स के साथ टच में है। वहीं तीसरे की प्रेमिकाबॉलीवुड की 8 रोमांटिक फिल्में, जिन्होंने प्यार की एक नई परिभाषा गढ़ी हैं काफी ज्यादा डोमिनेटिंग हैं। तीनों के रिश्ते उतार-चढा़व से गुजरते हैं। यकीन मानिए यह फिल्म आपको बिल्कुल असल जिंदगी से जुड़ी कहानी लगेगी। फिल्म देखने के बाद आपको भी खुद से प्यार होने लगेगा।

2.) लक्ष्य:

फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक बेरोजगार और गैर-जिम्मेदार लड़के करण (रितिक रोशन) की कहानी है, जो अपने पिता पर निर्भर रहता है। वहीं उसके दोस्त अपना करियर बना चुके होते हैं और करण को यह भी नही पता कि उसे क्या करना है।

असफल रोमांस के बाद वह भारतीय सेना में शामिल हो जाता है और एक नायक बन जाता है। ये कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। फिल्म यह बता रही है कि कड़ी मेहनत से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। खुद की तलाश में लिखी गई ये कहानी आपको जिदंगी से प्यार करना सिखाएगी।

Advertisement

3.) डियर जिंदगी:

गौरी शिंदे की फिल्म ‘डियर जिंदगी’ एक ऐसी कहानी है, जो आज के युवा मन को छूती है। कभी-कभी हमें रुक कर सांस लेनी चाहिए और जिंदगी के हर उस छोटे लम्हें को इंजॉय करना चाहिए जो जिंदगी हमें दे रही है।

फिल्म में एक्ट्रेस आलिया भट्ट युवा लड़की के किरदार में हैं। वह अपने रिलेशनशिप में हर बार निराश होने के बाद जिंदगी से परेशान हो जाती हैं। वहीं शाहरुख मनोचिकित्सक हैं जो उन्हें फिर जिंदगी से प्यार करना सिखाते हैं। फिल्म की कहानी युवाओं को उनकी खुद की जिंदगी से जोड़ने में कामयाब रहती है। और बताने का प्रयास करती है कि हमारी जिंदगी कितनी प्यारी है।

4.) कॉकटेल:

फिल्म की शुरुआत होती है, फोटोग्राफर वेरोनिका (दीपिका पादुकोने) से। जो लंदन में अकेली रहती है। और हर रोज शराब और ड्रग्स के नशे में डूबकर अपनी जिंदगी को बिताती है। फिर एक दिन उसकी मुलाकात मीरा(डियाना पेंटी) से होती है। मीरा भी वेरोनिका के साथ ही रहने लगती है। उनके बीच अच्छी दोस्ती होती है। और दोनों की जिंदगी में गौतम कपूर (सैफ अली खान) आता है। फिर शुरुआत होती है तीनों के बीच दोस्ती और प्यार की।

Advertisement

फिल्म यह दिखाती है कि जरूरी नहीं कि आपका रिश्ता हमेशा एक स्पष्ट विकल्प के साथ खत्म हो। अगर आपका हाल ही में ब्रेकअप हुआ है, तो यह फिल्म आपके लिए सहायक हो सकती है।

5.) क्वीन:

‘क्‍वीन’ की कहानी, छोटे शहर की एक लड़की रानी (कंगना रनौत) की है। जो अपने हनीमून पर अकेले जाना चाहती है। उसका संबंध पुराने रीति-रिवाज मानने वाले परिवार से है। फिल्म में रानी के मंगेतर (राजकुमार राव) की कार ऐक्‍सीडेंट में मौत हो जाती है यह रानी को जिंदगी का सबसे बड़ा झटका होता है। वह पूरी तरह से परेशान हो जाती है। लेकिन इन परिस्‍थितियों में वह रोने के बजाए आगे बढ़ कर अपने हनीमून पर अकेली जाती है।

फिल्‍म एक व्यक्ति के रूप में आगे बढ़ रही है। कहानी अपनी पहचान को दोबारा खोजने पर केंद्रित है।
यह फिल्म हमें बताती है कि जीवन में खुशी महसूस करने के लिए आप किसी और पर निर्भर नहीं है। हमारा जीवन भगवान द्वारा दिया गया एक प्यारा उपहार है। इसलिए जीवन में चाहे कैसी भी परिस्थिति हो हमे हमेशा खुश रहने का प्रयास करना चाहिए।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button