Entertainment

रणवीर कपूर से शादी से पहले इन लोगों के दिलों में राज कर चुकीं हैं आलिया भट्ट

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट का विवाह रणवीर कपूर से हो गया है। वैसे तो बॉलीवुड के इन दोनों सुपरस्टार्स की शादी की चर्चाएं लंबे समय से थीं। लेकिन, आखिरकार ये दोनों शादी के बंधन में बंध ही गए।

Advertisement

गौरतलब है कि, रणवीर कपूर और आलिया भट्ट बीतें कई महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, रणवीर से शादी से पहले आलिया भट्ट का नाम कई अन्य लोगों से जुड़ चुका है। यह बिल्कुल वैसे ही जैसे रणवीर का नाम भी कई लोगों से जुड़ चुका है जैसे दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ वगैरह-वगैरह।

बहरहाल, आज के इस लेख में उन लोगों के बारे में जिनके बारे में यह कहा जा रहा है कि रणवीर कपूर से शादी से पहले आलिया भट्ट रिलेशन में रह चुकीं हैं। या यह कहा जाए कि जिनके दिलों में आलिया राज कर चुकी हैं। तो देर किस बात की आइये एक नजर डालते हैं इस पूरी सूची पर…

Advertisement

1.) वरुण धवन:

डेविड धवन के पुत्र वरुण धवन अब किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। हालांकि, आलिया भट्ट से जब वरुण का नाम जोड़ा गया तब वह और भी अधिक चर्चा में आ गए थे।

आलिया भट्ट

दरअसल, आलिया और वरुण की यह जोड़ी ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में एक साथ देखी गई थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर चर्चा हो रही थी कि इन दोनों का अफेयर चल रहा है।

Advertisement

2.) सिद्धार्थ मल्होत्रा:

सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया के अफेयर की खबरें किसी से छिपी नहीं हैं। वास्तव में, इस जोड़ी ने एक साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था और फिर साथ में दो फिल्में भी की हैं। हालांकि, इन दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं की।

लेकिन, ये साफ़ था कि दोनों के बीच दोस्ती से कुछ ज्यादा ही था। अब क्या था, यह तो ये दोनों ही जानें। बताया जाता है कि, जैकलीन फर्नांडीज और सिद्धार्थ मल्होत्रा की नजदीकियों की वजह से ही आलिया और सिद्धार्थ का ब्रेकअप हो गया था।

Advertisement

3.) रमेश दुबे

मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात को लेकर कई बार दावे किए जा चुके हैं कि आलिया भट्ट के पहले बॉयफ्रेंड का नाम रमेश दुबे था। बताया जाता है कि, ये दोनों एक ही स्कूल जमनाबाई नरसी स्कूल में पढ़ते थे। हालांकि, रमेश दुबे सोशल मीडिया से काफी दूर हैं, जिस कारण उनकी फोटो उपलब्ध नहीं हैं।

आलिया भट्ट

4.) अली दादरकर:

बॉलीवुड से जुड़ी अधिकांश खबरें मीडिया रिपोर्ट्स पर ही निर्भर करतीं हैं। ऐसी ही एक और रिपोर्ट थी कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले आलिया भट्ट ने अली दादरकर को लंबे समय तक डेट किया था। यानी कि, इन दोनों का रिलेशनशिप में काफी लम्बा चला था।

Advertisement

आलिया भट्ट

ऐसा बताया है जाता गया है, आलिया और अली दादरकर के बीच एक सीरियस रिलेशनशिप था लेकिन बॉलीवुड में डेब्यू करने और फिर लोकप्रियता हासिल करने के बाद अली और आलिया के बीच दूरियां बढ़ गईं जिसके बाद ये दोनों अलग हो गए।

5.) कविन मित्तल:

कविन मित्तल भी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। जो लोग नहीं जानते उन्हें हम बता दें कि, कविन देश के जाने-माने बिजनेस टाइकून सुनील मित्तल के सुपुत्र हैं। एक समय ऐसा था जब आलिया और कविन की डेटिंग को लेकर चारों तरफ चर्चे थे।

Advertisement

बताया जाता है कि, कविन मित्तल और आलिया भट्ट किसी सेमिनार के दौरान एक दूसरे से मिले थे। यहीं दोनों में दोस्ती और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। लेकिन, फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ कि इन दोनों के प्यार में दूरी आ गई और ये अलग हो गए।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button