EntertainmentFeature

अपने बच्चों को खोने का दर्द सहने वाले बॉलीवुड सितारे

ऐसा कहा जाता है कि अक्सर मुस्कुराते चेहरों के पीछे कोई उदासी की कहानी छिपी होती है। ऐसी कहानियां जिनक किस्मत ने दर्द की स्याही से जिंदगी के पन्ने पर लिखा छोड़ा होता है। दुनिया में चाहे कोई भी हो चाहे आम हो या फिर कोई बड़े सितारे, हर किसी को अपने बच्चों से उतना ही प्यार और लगाव होता इसीलिए हर किसी के लिए उनके बच्चों के खोने का दर्द भी काफी असहनीय होता है।

Advertisement

बॉलीवुड सितारों की जिंदगी भी कुछ ऐसी ही है। जिन्होंने अपनी आँखों के सामने अपने बच्चों को मौत के मुंह में जाते देखा है। लेकिन वे लोग अपने बच्चों को बचा नहीं सके। तो आइए आज हम आपको ऐसे सितारों के बारे में बताते है, जिन्हें अपने बच्चों को खोने का दर्द सहना पड़ा है।

1- गोविंदा

कॉमेडियन और अभिनेता की भूमिका निभाने वाले गोविंदा को भी अपने बच्चे को खोने के दर्द से गुजरना पड़ा था। वह एक ऐसे अभिनेता है, जो सालों से लोगों को हंसाता चला आ रहा है। उनकी कॉमिक टाइमिंग को कोई जवाब नहीं है। उनके दो बच्चे टीना और यशवर्धन है। लेकिन यह बात बेहद ही कम लोगों का पता होगा, कि उनकी एक चार महीने की बेटी भी थी, जो अब दुनिया को अलविदा कह चुकी थी। उनके जीवन में यह एक ऐसी घटना थी, जिससे ये पूरी तरह से दुखी हो चुके थे।

Advertisement

2- जगजीत सिंह

जगजीत सिंह (Jagjit Singh)का नाम लोकप्रिय गजल गायकों में शुमार है। उनका संगीत अत्यंत मधुर है। उनकी आवाज़ संगीत के साथ बेहद ही खूबसूरती से घुल मिल जाती है। जगजीत और उनकी पत्नि चित्रा के एक 20 साल का बेटा था। जिसकी एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। चित्रा की पहली शादी से एक बेटी भी थी। जिसने साल 2009 में आत्महत्या कर ली थी।

3- कबीर बेदी

अभिनेता कबीर बेदी के दो बच्चे है। लेकिन इनके अलावा सिद्धार्थ नाम का उनके एक बेटा और भी थी। जिसने आत्महत्या कर ली थी। उस समय उनकी उम्र महज 26 साल की थी। दरअसल वह डिप्रेशन का शिकार हो चुका था और बाद मे यही चीज सिजोफ्रेनिया जैसी गंभीर बीमारी में तब्दील हो गई थी।

4- आशा भोंसले

आशा भोंसले (Asha Bhosle) को भला कौन नहीं जाता है। ये भारत की मशहूर गायिका भी रह चुकी है। उनके तीन बच्चे थे आनंद, वर्षा और हेमंत। 2012 में उनकी बेटी वर्षा ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उस समय उनकी उम्र 56 साल की थी। वहीं 2015 में उनके बड़े बेटे हेमंत की कैंसर के चलते मौत हो गई थी। आशा जी के लिए यह खबर बेहद ही दुखद थी।

Advertisement

5- महमूद

अपनी कॉमेडी के माध्यम से सभी को हंसाने वाले महमूद भी अपने दिल में अपने बच्चे को खोने का दर्द दबाए हुए ही इस दुनिया से रूकसत हो गए। महमूद के बेटे मैक अली संगीत की दुनिया में जगह बनाने कोशिश कर रहे थे और उसी दौरान उनकी कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई।

6- शेखर सुमन

एक ऐसा वक्त भी थी जब शेखर सुमन (Shekhar Suman) और उनकी पत्नी अलका के पास कोई काम नहीं था। इसी दौरान उनको यह पता चला कि उनके बड़े बेटे आयुष दिल की किसी बड़ी बीमारी के शिकार है। जिसका इलाज कराने के लिए उन्हें बहुत सारे पैसों की आवश्यकता थी और इसके लिए उन्होंने सब कुछ किया लेकिन फिर भी वह इतनी बड़ी रकम इकट्ठा नहीं कर पाए। उन्होंने महज़ 11 साल की उम्र में अपने बेटे को खो दिया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button