Feature

बिहार के टॉप 5 अभिनेता जिन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कई कलाकार ऐसे है जो अभिनय के साथ-साथ और भी कई काम करते हैं। कुछ ऐसे कलाकार देखने को मिले है जो अभिनय के साथ-साथ गाते हैं, फिल्मों को प्रोड्यूस करते हैं, डायरेक्ट करते हैं और इसके अलावा भी वो कई काम कर लेते हैं। वहीं वो अलग-अलग पृष्ठभूमि से भी आते हैं।

Advertisement

ये कलाकार दिखाते हैं कि उनकी कोई सीमा नहीं है और वे जो चाहें कर सकते हैं। तो आज हम आपको बिहार के उन पांच अभिनेताओं के बारे में आपको बताएंगे जिन्होंने “प्रतिभा” और “कड़ी मेहनत” से बॉलीवुड में अपना अलग मुकाम बनाया है।

1. सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने काई पो चे, एम धोनी द अनटोल्ड स्टोरी, सोनचिरैया जैसी फिल्मों में काम करते हुए बॉलीवुड में अपना नाम कमाया। वह न केवल एक प्रतिभाशाली अभिनेता थे, बल्कि अपने जीवन को पूरी तरह से जीना भी पसंद करते थे। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टेलीविजन शो किस देश में है मेरा दिल से अपने करियर की शुरुआत की और पवित्र रिश्ता से वो मशहूर हुए।

Advertisement

2. मनोज बाजपेयी

अभिनेता मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) के करियर में सबसे बड़ी सफलता द फैमिली मैन 1 और 2 वेब सीरीज से आयी। उन्होंने बॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय के डैम पर एक अलग पहचान बनाई है। अभिनेता आखिरी बार डायल 100 में काम करते हुए दिखाई दिए थे। वहीं उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो डिस्पैच और गुलमोहर में काम कर रहे है।

3. पंकज त्रिपाठी

अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) को अपने माता-पिता के विरोध का सामना करना पड़ा। पहले तो वह इस फील्ड में बिल्कुल भी काम नहीं करना चाहते थे। जब वह 22 वर्ष के थे, तब उन्होंने अभिनय में अपना करियर बनाने का मन बनाया। आज के समय में वो बॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेताओं में शुमार है। उन्होंने निल बटे सन्नाटा, न्यूटन, बरेली की बर्फी, स्त्री, लुका छुपी, सुपर 30 जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।

4. संजय मिश्रा

बहुत से लोग इस बात से अंजान होंगे कि संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) का जन्म बिहार के दरभंगा में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उन्होंने 1991 में टीवी सीरीज चाणक्य में एक भूमिका के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। आज उनकी गिनती बॉलीवुड के सबसे सफल कलाकारो में की जाती हैं।

Advertisement

5. अखिलेंद्र मिश्रा

इस बात में कोई शक नहीं है कि अखिलेंद्र मिश्रा (Akhilendra Mishra) बॉलीवुड के सबसे कम आंके जानें वाले अभिनेताओं में से एक है। बिहार के रहने वाले अखिलेंद्र ने विज्ञान में मास्टर डिग्री ले रखी है। वहीं उनके पिता ने कभी भी अपने बेटे की अभिनय में करियर बनाने कभी दिलचस्पी नहीं दिखाई। उन्होंने लगान, गंगाजल, काबिल और सरफरोश सहित कई सफल फिल्मों में शानदार अभिनय करते हुए अपनी छाप छोड़ी है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button