EntertainmentFeature

श्वेता तिवारी समेत ऐसे 10 भारतीय सेलेब्स, जो पाकिस्तानी सीरियल और फिल्मों में काम करते है 

दो देशों को करीब लाने में सिनेमा, टीवी और म्यूज़िक इंडस्ट्री का अहम योगदान होता है। ऐसे कई पाकिस्तानी टीवी शोज है जिनको भारत में बेहद पसंद किया जाता है। वही कई ऐसे भारतीय आर्टिस्ट भी है, जो पाकिस्तानी मनोरंजन इंडस्ट्री में काम करते है। तो आइए आपको ऐसे भारतीय सेलेब्स के बारे में बताते है, जिन्होंने पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम किया है।

Advertisement

1- श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी भारत की सबसे मशहूर टीवी अभिनेत्रियों में से एक थी। जिन्होंने टेलीविजन शो कसौटी जिंदगी की से प्रसिद्ध हासिल की थी। इसके बाद में वह रियलिटी शो जैस नच बलिए और बिग बॉस में दिखाई दी थी। इसके साथ ही उन्होंने एहसान खान समेत कई पाकिस्तानी सितारों के साथ एक पाकिस्तानी फिल्म सल्तनत में भी अभिनय किया था। हालांकि यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग दुबई में की गई थी।

2- सारा ख़ान

मशहूर टीवी अभिनेत्री सारा खान को पॉपुलर सीरियल विदाई से प्रसिद्धी मिली थी। इसके अलावा उनको ससुराल सिमर का और बिग बॉस में भी देखा गया था। वह पाकिस्तानी अभिनेता नूर हसन के साथ पाकिस्तानी धारावाहिक ये कैसी मोहब्बत है में दिखाई दी थी।

Advertisement

3- दीप्ति गुप्ता 

भारतीय अभिनेत्री दीप्ति गुप्ता भी कई पाकिस्तानी सीरीज़ का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा वह मौजूदा समय में यूएसए में रह रहीं है। दीप्ति ने माने ना ये दिल, इश्क़ जुनून दीवानगी, मलाल, नियत और मस्ताना माही जैसे पॉपुलर पाकिस्तानी शोज में भी अभिनय किया है।

4- अली ख़ान

90 के दशक में भारत के पॉपुलर टीवी स्टार रहे अली ख़ान एक पाकिस्तानी अभिनेता भी रह चुके हैं। उन्होंने केवल भारत और पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी काम किया है। इसके अलावा उन्होंने कभी कभी, सात परदों में, पाकिज़ा और दीवाना जैसे पाकिस्तानी सीरियल्सों में भूमिका निभाई है।

5- किरण खेर

किरण खेर (Kirron Kher) एक दमदार अभिनेत्री और राजनेता है। किरण ने पाकिस्तानी फिल्म खामोश पानी साल 2003 में की थी। इस फिल्म के लिए किरण को स्विट्ज़रलैंड के लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला था। यह फिल्म एक पाकिस्तानी गांव में शूट हुई थी और यह भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में रिलीज हुई थी।

Advertisement

 6- नौशीन अली सरदार

टीवी धारावाहिक कुसुम से अभिनेत्री नौशीन अली सरदार ने प्रसिद्धि प्राप्त की थी। इसके अलावा उन्होंने एक उर्दू फिल्म मैं एक दिन लौट के आऊंगा में हुमायूं सईद के साथ अभिनय किया था। फिल्म में पूजा कंवल भी लीडिंग महिला थी।

7- नसीरुद्दीन शाह 

नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) को भारत के सबसे टैलेंटेड अभिनेताओं में से एक माना जाता है। उन्होंने कई पाकिस्तानी फिल्मों में अभिनय किया और अपनी यादगार परफॉर्मेंस के जरिए दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके अलावा वह 2007 में पाकिस्तानी सुपरहिट फिल्म खुदा के लिए में भी नजर आए थे। मशहूर गायक राहत फतेह अली खान भी इस फिल्म में थे।

8- शीला रमानी

दिवंगत अभिनेत्री शीला रमानी बंटवारे बाद पाकिस्तानी फिल्म करने वाली पहली अभिनेत्री थी। सिंधी अभिनेत्री की जड़े सिंध पाकिस्तान में थी। जिसने उनको साल 1959 में रिलीज हुई पाकिस्तानी फिल्म अनोखी में अभिनय करने के लिए प्रेरित किय था। यह एक उर्दू फिल्म थी, जिसको शीला के अंकल ने करने के लिए दबाव बनाया था।

Advertisement

9- जॉनी लीवर

भारत के मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर (Johnny Lever) ने भी एक पाकिस्तानी फिल्म लव में गम में कॉमेडी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में पाकिस्तानी सुपरस्टार रीमा खान मुख्य भूमिका में नजर आई थी।

10- आकाशदीप सहगल

आकाशदीप सहगल ने टीवी के प्रसिद्ध धारावाहिक क्योंकि सास भी कभी बहू थी में नकारात्मक भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह पाकिस्तानी फिल्म सल्तनत (Sultanat) में श्वेता तिवारी के साथ दिखाई दिए थे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button