EntertainmentFeature

7 टीवी शोज़ की उनके कंटेंट के लिए तारीफ करते हो, असल में वो बॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित है।

छोटे पर्दे के कई शो ऐसे है जिनको दर्शकों से बेहद प्यार मिला है। ये टीवी शोज घर-घर में अपनी जगह बनाने में सफल हुए है। आजकल टीवी शोज के कंटेंट में भी पूरी तरह से बदलाव आ चुका है। अब टीवी शो के मेकर्स उन मुद्दों को अपने शो के कंटेंट का हिस्सा बना रहे है। जिनके बारे में अभी भी लोगों ने स्टीरियोटाइप बना रखा है। हालांकि यादि ऐसा कहा जाए कि ऐसे कई शो मेकर्स है जो बॉलीवुड की रहा पर चल रहे है। तो यह कहना गलत नहीं होगा, कई ऐसे शोज है, जो बॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित है। तो आइए आपको बॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित कुछ ऐसे ही टीवी शोज के बारे में बताते है।

Advertisement

1- नागिन 

एकता कपूर का मशहूर शो नागिन श्रीदेवी (Sridevi )की आइकॉनिक फिल्म नागिन से प्रेरित है। मौनी रॉय को अभी भी ओरिजनल नागिन शिवान्या के रूप में बेहद प्यार मिलता है। इस को ब्लॉकबस्टर शोज गिना जाता था। जिसके बाद इस शो के कई सारे सीजन टीवी पर आए।

2- गुम है किसी के प्यार में 

टेलीविजन का मशहूर धारावाहिक गुम है किसी के प्यार में 1981 में रिलीज हुई अभिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फिल्म सिलसिला से प्रेरित है। इसमें शो में जुनूनी प्यार, बेवफाई और एक्ट्रामैरिटल अफेयर की थीम दिखाई गई है। यह हिट बंगाली शो कुसुम डोला का हिंदी रीमेक है।

Advertisement

3- दिल से दिल तक 

कलर्स चैनल पर साल 2016 में प्रसारित होने वाला शो दिल से दिल तक की कहानी भी बॉलीवुड फिल्म चोरी चोरी चुपके चुपके (Chori Chori Chupke Chupke) पर आधारित थी। इस शो के प्रोमो में दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई की कैमिस्ट्री नजर आई थी, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

4- जमाई राजा

जीटीवी पर प्रसारित होने वाला लोकप्रिय शो जमाई राजा (Jamai Raja) है। रवि दुबे स्टारर शो जमाई राजा हेमा मालिनी और अनिल कपूर की फिल्म जमाई राजा से प्रेरित है। जो साल 1990 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में थी। इस सीरियल को दर्शकों ने बहुत प्यार दिया है और सक्सेसफुल शोज में से एक है।

5- सिर्फ़ तुम 

धारावाहिक सिर्फ तुम कलर्स का हिट शो था। इसकी कहानी शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह से काफी मिलती-जुलती है।इस में विवियन डीसेना, शाहिद कपूर के कैरेक्टर में दिखाई दिए थे। विवियन डी सेना का पॉपुलेरिटी के बाद भी यह शो फ्लॉप साबित हुआ था।

Advertisement

6- दो हंसों का जोड़ा

टीवी का मशहूर शो दो हंसों का जोड़ा ब्लॉकबस्टर फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से प्रेरित था। इस फिल्म में शालीन भनोट और शुभांगी अन्ने ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस शो में शालीन भनोट ने सूर्यकमल की भूमिका निभाई थी, जो एक अच्छा व्यक्ति होता है, लेकिन वह देखने में इतना सुंदर नहीं लगता है।

7- बढ़ो बहू

यदि आपने फिल्म दम लगा के हइशा तो जरूर देखी है। तो आप लोग समझ जाएंगे। टीवी का मशहूर शो बढ़ो बहू का कॉन्सेप्ट आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की फिल्म से कॉपी किया गया था। यह टीवी शो उसी फिल्म से प्रेरित है। जिसमें प्रिंस नरूला और रिताशा राठौर ने अहम भूमिका निभाई थी। इस शो को बेहद प्यार मिला था। जिसके बाद इसको कई भाषाओं में फिर से बनाया गया था।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button