ऐसे 8 मेडिकल डॉक्टर्स ने खुद में जगाए रखा एक्टिंग का कीड़ा और आज बॉलीवुड के है सफल स्टार

शुरुआत में बहुत समय तक लोगों को ऐसा लगता रहा, कि अगर कोई भी व्यक्ति अच्छे नहीं पढ़ा-लिखा है। तो आपके पास आखिरी ऑप्शन बॉलीवुड में अभिनेता बनने का होता है। उसके बाद फिर समय बदलने और कई एमबीए डिग्री होल्डर, बीटेक, चार्टेड एकाउंटेंट ने अपनी फील्ड छोड़कर अपने सपनों को पूरा करने के लिए फिल्म इंडस्ट्री ज्वॉइऩ की है। बड़े पर्दे पर कई बॉलीवुड सेलेब्सों ने अलग-अलग प्रोफेशन के कैरेक्टर निभाए। लेकिन आप ऐसे कितने सेलेब्स को जानते है, जो फिल्मों को ज्वॉइन करने से पहले में मेडिकल डॉक्टर थे ? तो आइए आपको उन बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में बताते है, जो बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले मेडिकल डॉक्टर्स थे।लेकिन उन्होंने अपने अभिनय के दम पर खुद की पहचान बनाई है।
1- डॉक्टर मोहन आगाशे
इन्होंने पूणे के बीजे मेडिकल कॉलेज से अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। साथ ही इनके पास साइकोलॉजी में एमडी की डिग्री भी है बाद में फिर वह साइकोलॉजी में प्रोफेसर बन गए। क्लिनिकल साइकोलॉजी और साइकोफार्माकोलॉजी की फील्ड में काम किया है उन्होंने साल 1975 में फिल्म निशांत से डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा
2- डॉक्टर श्रीराम लागू
जब कभी कोई उन टॉप बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में पूछता है जो असल जिंदगी में डॉक्टर्स भी है। तो सबसे पहले ना डॉक्टर श्रीराम लागू करता है। उन्हें फिल्म थोड़ी सी बेवफाई, देवता, परदेस और लावारिस जैसी कई फिल्मों के उनको याद किया जाता है। उन्होंने अपनी एमबीबीएस और एमएस की डिग्री पुणे के बीजे मेडिकल कॉलेज से ली है। उन्होंने साल 1969 में अभिनेता बनने से पहले कई सालों तक अस्पताल में प्रैक्टिस भी की थी।
3- डॉक्टर अदिति गेवित्रिकर
जब कभी भी ग्लैमर्स वर्ल्ड और मनोरंजन की बात आती है तो अदिति गोवित्रिकर (Aditi Govitrikar) को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं होती है। उन्होंने साल 1997 में मुंबई के ग्रांट मेडिकल कॉलेज से अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। फिर उन्होंने साइकोलॉजी की डिग्री IGNOU से प्राप्त की। इसके साथ ही टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेज़ से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया था। उन्होंने पवन कल्याण के विपरीत तेलुगु फिल्म थमुद्दु से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थई। इसके बाद उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया ।
4- डॉक्टर काशीनाथ घाणेकर
यदि हम उन डॉक्टर्स की सूची पर नजर डाले, तो बाद में बॉलीवुड अभिनेता बन गए। तो उसमें डॉक्टर काशीनाथ घाणेकर के नाम को हम नजरअंदाज बिल्कुल भी नहीं कर सकते है। उन्होंने बहुत कम बॉलीवुड फिल्में की है। लेकिन वे अपने दौर में मराठी स्टेज के पहले सुपरस्टार थे। इससे पहले वह एक डेंटल सर्जन हुआ करते थे, जिन्होंने कुछ समय के लिए प्रैक्टिस की है। लेकिन अभिनय हमेशा ही उनका पहला प्यार रहा था। उन्होंने हिंदी फिल्मों अभिलाषा, मां जैसी फिल्मों में काम किया है।
5- डॉक्टर पलाश सेन
पलाश सेन (Palash Sen) भी अभिनय से पहले डॉक्टर हुआ करते थे। वह एक गायक, गीतकार और कम्पोजर थे। जिनके रॉक बैंड का नाम यूफोरिया था। उनकी पहली एलबम धूम पिचुक धूम साल 2001 में रिलीज की गई थी। जो सुपरहिट हुई थी। उन्होंने अपनी एमबीबीएस डिग्री नई दिल्ली के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज और गुरु तेग बहादुर अस्पताल से प्राप्त की थी। उन्होंने कई फिल्मों में गानों को बेहतरीन आवाजें दी है। इसके अलावा उन्होंने फिल्म फिलहाल, मुंबई कटिंग में अभिनय किया है।
6- डॉक्टर मेयांग चांग
मेयांग चांग को ज्यादातर लोग एक सिंगर और अभिनेता के रूप में जानते है। लेकिन बहुत ही कम लोगों का यह पता होगा, कि उन्होंने बेंगलुरु के वीएस डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से बीडीएस की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा उन्होंने संगिंग शो इंडियन आइडल के सीजन 3 से प्रसिद्धी प्राप्त की थी। टीवी होस्ट और सिंगर होने के साथ-साथ उन्होंने बदमाश कंपनी, सुल्तान और भारत जैसे कई फिल्में भी की है।
7- डॉक्टर आशीष गोखले
टीवी सीरियल तारा फ्रॉम सितारा में वरूण माने की भूमिका निभाने वाले आशीष गोखले मे अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने और महाराष्ट्र के कोंकण इलाके में अभ्यास करने के बाद आशीष को बतौर अभिनेता अपना पहला ब्रेक धारावाहिक कुमकुम भाग्य से 2015 में मिला था। इसके अलावा उन्होंने गब्बर इज द बैक और मराठी फिल्म मोगरा फुलाला में काम किया है।
8- डॉक्टर आर्को प्रवो मुखर्जी
आर्को प्रवो मुखर्जी (Arko Pravo Mukherjee) एक कम्पोजर, सिंगर और गीतकार है। उन्होंने बर्दवान मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है। साल 2007 में कलकत्त मेडिकल कॉलेज में अपनी इंटर्नशिप पूरी करने के बाद साल 2008 में सिंगिंग में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई शिफ्ट हो गए। उन्होंने फई फिल्मों के लिए म्यूज़िक कंपोज़ किया है। जिसमें यारियां हेट स्टोरी 2 और जज्बा का नाम शामिल है।