EntertainmentFeature

8 भारतीय वेब सीरीज़, जो उन किताबों से भी ज्यादा पॉपुलर हुई, जिन पर ये आधारित थी।

ओटीटी की बदौलत आज ऑडियंस को बहुत गुड कंटेंट का एक्सेज़ है। वक्त के साथ बेहद ही प्रोग्रेसिव फिल्में और वेब सीरीज बनने लगी है। जिनको दर्शकों का भी बेहद प्यार मिलता है। इन शो के बीच कई ऐसी वेब सीरीज़ भी है, जोकि पॉपुलर किताबों से प्रेरित है। तो आइए आपको कुछ ऐसी ही वेब सीरीजों के बारे में बताते है जिनको नॉवेल्स से प्ररेणा मिली है।

Advertisement

1- लैला

यह एक रोंगटे खड़े करने वाली वेब सीरीज है जो प्रयाग अकबर की किताब ‘लैला’ से प्रेरित है। इस शो की कहानी एक शालिनी नाम की महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जोकि अपनी खोई हुई बेटी के खोजने के लिए निकलती है। इस पूरी सीरीज में 6 एपिसोड है। यह शो आपको मजबूर कर देगा कि आप इसे एक बार में ही खत्म करें।

2- सेक्रेड गेम्स

पॉपुलर भारतीय वेब सीरीज़ में से एक ‘सेक्रेड गेम्स’ है। यह इसी नाम के विक्रम चंद्र द्वारा लिखी गई नॉवेल से प्रेरित है। इस सीरीज़ के डायरेक्टर अनुराग कश्यप है। इस सीरीज की कहानी इंस्पेक्टर सरताज सिंह और क्राइम की दुनिया के सरताज गणेश गायतोंडे की बातचीत के इर्द-गिर्द घूमती है। गणेश मुंबई शहर को बर्बाद करने की इच्छा रखता है। नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui), सैफ़ अली खान, कल्कि कोचलिन, राधिका आप्टे और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) जैसे बेहतरीन अभिनेताओं ने काम किया है।

Advertisement

3- स्टेट ऑफ़ सीज: 26/11

संदीप उन्निथन की किताब ‘ब्लैक टोरनाडो‘ पर आधारित यह वेब सीरीज़ ‘स्टेट ऑफ़ सीज: 26/11‘ आपको मुंबई में 26/11 के दिन हुई घटनाएं याद दिलाएगी। इस वेब सीरीज़ की कहानी साल 2008 में हुए आतंकी हमले पर आधारित है। इस वेब सीरीज़ में 8 एपिसोड है। इसे आपको जरूर देखना चाहिए।

4-  बार्ड ऑफ़ ब्लड

बार्ड ऑफ़ ब्लड एक और ऐसी वेब सीरीज़ है, जोकि 2015 में बिलाल सिद्दीकी की इसी नाम की जासूसी नॉवेल पर आधारित है।यह पूर्व रॉ एजेंट की कहानी को दर्शाता है.

5- द फ़ाइनल कॉल

2015 में आई प्रिया कुमार की नॉवेल ‘आई विल गो विद यू: द फ़ाइट ऑफ़ ए लाइफ़टाइम‘ पर ‘द फ़ाइनल कॉल‘ शो आधारित है। यह शो उन पैसेंजर्स पर आधारित है जिन्होंने मुंबई से सिडनी के लिए फ़्लाइट ली थी। और कैसे लोगों की ज़िंदगी ख़तरे में पड़ जाती है, जब बोर्ड का कप्तान आत्महत्या कर लेता है।

Advertisement

6- सेलेक्शन डे

सेलेक्शन डे, इस सीरीज को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। यह सीरीज मैन बुकर प्राइज़ विनर अरविंद अडिगा की नॉवेल पर आधारित थी। इसे अनिल कपूर द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। यह सीरीज दो भाईयों राधा और मजनू पर बेस्ड है। उनकी परवरिश एक क्रिकेट के प्रति जुनूनी पिता के द्वार की जाती है। जोकि अपने बेटों को भी क्रिकेट के फील्ड में आगे बढ़ाना चाहता है।

7- द मैरिड वुमन

‘ए मैरिड वुमन’ पर सीरीज़ मंजू कपूर की नॉवेल पर आधारित है। यह सीरीज़ जेंडर से परे प्यार की थीम को एक्सप्लोर करती है। इसमें ‘आस्था‘ और ‘पीपलिका‘ की कहानी को दिखाया गया है। आस्था पूरी ज़िंदगी भर एक आदर्श महिला रही है, लेकिन वह कभी ख़ुद से सच्ची नहीं रह पाई है। उसकी ज़िंदगी तब अप्रत्याशित मोड़ ले लेती है, जब पीपलिका उसकी ज़िंदगी में दस्तक देती है। 1992 में हुए बाबरी मस्ज़िद विध्वंस के बैकग्राउंड को ध्यान में रखते हुए यह शो मानवीय रिश्तों की बारीकियों को पता लगाने का एक साहसी प्रयास करता है।

8- समांतर

यह शो इसी नाम की सुहास शिरवालकर की नॉवेल पर आधारित है। यह शो कुमार महाजन की अपरंपरागत कहानी के बारे में है। अपनी वाइफ़ से निराश कुमार महाजन को एक ज्योतिषी मिलते हैं, जोकि उन्हें बताते हैं कि कुछ साल पहले उन्होंने महाजन के जैसा ही हाथ पढ़ा था। जब कुमार अपने जैसी हथेली वाली व्यक्ति की तलाश में निकलता है। तो उसे सुदर्शन चक्रपानी मिलते हैं, जिनकी ज़िंदगी शुरुआत से बिल्कुल उनके जैसी होती है। सुदर्शन उन्हें एक डायरी एक शर्त पर देता है कि वो अपन भविष्य जानने के लिए उसमें से हर दिन सिर्फ़ एक ही पन्ना पढ़ेंगे। जो आगे होता है, वही शो को देखने के लिए दिलचस्प बनाता है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button