8 बॉलीवुड स्टार्स जिनके साथ करीना कपूर खान ने बड़े परदे पर कभी साथ में नहीं किया काम

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान की गिनती इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में की जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है और दर्शकों का दिल जीता हैं।
उन्होंने फिल्मों में अपने पति सैफ अली खान से लेकर आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान के साथ काम किया है। इन सभी के साथ करीना की जोड़ी को पसंद किया गया है। वहीं कुछ ऐसे भी कलाकार रहे जिनके साथ अभिनेत्री ने बड़े परदे पर काम नहीं किया है। तो आज हम आपको उन 6 कलाकारों के बारे में बताने जा रहे है जिसके साथ करीना कपूर ने कभी काम नहीं किया है।
1. गोविंदा
इस लिस्ट में टॉप पर गोविंदा काबिज है। गोविंदा की करिश्मा कपूर के साथ सुपरहिट जोड़ी थी। वे बॉलीवुड की सबसे मशहूर प्रतिष्ठित जोड़ियों में से एक बन गए लेकिन करिश्मा की बहन करीना ने उनके साथ कभी काम नहीं किया।
2. सनी देओल
सनी देओल ने करिश्मा कपूर के साथ दो फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 1996 में जीत और उसी साल रिलीज हुई फिल्म अजय में साथ काम किया था। हालांकि करीना को सनी के साथ काम करने के लिए सही प्रोजेक्ट नहीं मिल पाया है।
3. संजय दत्त
करीना कपूर खान संजय दत्त और उनके काम की बहुत बड़ी फैंस रही हैं। वह अक्सर उनके लिए अपने प्यार का इजहार करती रही हैं। हालांकि हैरान कर देने वाली बात ये है कि करीना संजय के साथ अभी तक काम नहीं कर पायी है।
4. रणबीर कपूर
करीना कपूर खान और रणबीर कपूर, जो उनके चचेरे भाई हैं। हालांकि इस भाई-बहन की जोड़ी ने अभी तक बड़े परदे पर एक साथ काम नहीं किया है। ये दोनों कलाकार कब साथ में काम करेंगे इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता हैं।
5. रणवीर सिंह
इस लिस्ट में अभिनेता रणवीर सिंह भी अपना नाम दर्ज करवाने में सफल रहे है। रणवीर सिंह ने अपने अब तक के करियर में कई बॉलीवुड सितारों के साथ काम किया है। वह इंडस्ट्री के टॉप मोस्ट लीडिंग एक्टर्स में से एक हैं लेकिन करीना ने अभी तक उनके साथ एक प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है।
6. दीपिका पादुकोण
करीना कपूर खान का दीपिका पादुकोण के साथ एक कड़वा इतिहास रहा है क्योंकि दीपिका ने उनके चचेरे भाई रणबीर कपूर को डेट किया लेकिन दोनों को रिश्ता टूट गया था। यह आश्चर्य की बात होगी अगर करीना कभी दीपिका के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। दोनों ही बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक है।
7. जॉन अब्राहम
इस लिस्ट में जॉन अब्राहम अपना नाम दर्ज करवाने में सफल रहे है। करीना कपूर खान ने सीधे तौर पर जॉन अब्राहम के साथ काम करने से मना कर दिया था कि वह एक्सप्रेशनलेस है। तो यह बिल्कुल स्पष्ट है कि दोनों ने कभी एक साथ बड़े परदे पर काम क्यों नहीं किया।
8. इमरान हाशमी
2012-13 में करीना को इमरान हाशमी के साथ एक फिल्म ऑफर की गयी थी। करीना कपूर खान ने अभिनेता के साथ उनकी सीरियल किसर ऑनस्क्रीन छवि के कारण काम करने से इनकार कर दिया था। यह फिल्म कथित तौर पर करण जौहर और एकता कपूर द्वारा पेश की गई एक बड़ी फिल्म थी।