EntertainmentFeature

68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2022 के विजेताओं की घोषणा, सूर्या और अजय देवगन ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड किया साझा

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार हर एक कलाकार का सपना होता है। 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा शुक्रवार को नई दिल्ली में की गई।  इस साल सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार तमिल फिल्म सोरारई पोटरू ने जीता है तो वहीं अभिनेता सूर्या और अजय देवगन ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार साक्षा किया। और अपर्णा बालमुरली को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।

Advertisement

फिल्म सोरारई पोटरू के लिए सूर्या को मिला अवॉर्ड

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सूर्या का जलवा एक बार देखने को मिला है। अभिनेता सूर्या का रियल नेम सरावनन शिवकुमार है। और अभिनेता सूर्या ने अपनी तमिल फिल्म सोरारई पोटरू के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार हासिल किया है। जो कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2022 में सबसे बड़ी विजेता बनकर उभरी। सोरारई पोटरू एक तमिल शब्द है। जिसका अर्थ है वीर की जयजयकार। इस फिल्म की कहानी एयर डेक्कन के संस्थापक कैप्टन जी.आर. गोपीनाथ के जीवन पर आधारित है।  जिसने आम आदमी के हवाई यात्रा के सपने को पूरा किया था। और यह फिल्म साल 2020 में दीवाली के अवसर पर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।

अजय देवगन को मिला बेस्ट अभिनेता अवॉर्ड

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में हिंदी फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर ने कमाल कर दिखाया और इस फिल्म के लिए सुपरस्टार अजय देवगन ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी जीता। इस फिल्म का निर्माण अजय देवगन, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने किया। फिल्म को ओम राउत जी द्वारा निर्देशित किया गया था। इस फिल्म की कहानी तानाजी मालुसरे के जीवन इर्द-गिर्द घूमती है। जिसमें कोंधना किले को फिर से हासिल करने के लिए उनकी कोशिशों को दर्शाया गया है। इस फिल्म ने मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म के लिए एक और पुरस्कार हासिल किया है।

Advertisement

अपर्णा बालमुरली को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड

फिल्म साल 2020 में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई तमिल फिल्म सोरारई पोट्रु के लिए अपर्णी बालमुरली ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार हासिल किया है। जिसमें सूर्या भी है। और इस तमिल फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार भी मिला है।

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार

मलयालम सिनेमा ने अय्यप्पनम कोशियुम के साथ प्रमुख पुरस्कार हासिल किए है। और वहीं सच्चिदानंदन केआर के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता है। वहीं अभिनेता बीजू मेनन को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीता। जिन्होंने फिल्म में पुलिस अधिकारी अय्यप्पन नायर की भूमिका को निभाया था।

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार

तमिल फिल्म शिवरंजनियुम इनुम सिला पेंगलम में लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली ने अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री की पुरस्कार हासिल किया है। जिसने कि सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म का पुरस्कार भी जीता ।

Advertisement

टूलिडास जूनियर को मिला बेस्ट हिंदी फिल्म का सम्मान

अभिनेता राजीव कपूर की आखिरी फिल्म टूलिडास जूनियर को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का सम्मान दिया गया। यह फिल्म आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्मित और मृदुल टूलिडास द्वारा निर्देशित है। संजय दत्त ने इस फिल्म में अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म की कहानी एक स्पोर्ट्स फिल्म के निर्देशक की असल जिंदगी पर आधारित है। और अपने पिता के साथ बचपन की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। साथ ही बाल कलाकार वरुण बुद्धदेव ने भी सर्वश्रेष्ठ जूरी उल्लेख के लिए पुरस्कार जीता।

कन्नड़ फिल्म तलेदंडा को बेस्ट फिल्म अवार्ड

68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में कन्नड़ फिल्मों ने चार पुरस्कार जीते है।  दिवंगत अभिनेता संचारी विजय की आखिरी कन्नड़ फिल्म तलेदंडा को पर्यावरण संरक्षण/संरक्षण पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया। इस फिल्म के निर्माता प्रवीण कृपाकर ने इस पुरस्कार को संचारी विजय के नाम किया है। जो कि फिल्म में पेड़ों को बचाने के प्रयास में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति की भूमिका निभा रहे थे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button