EntertainmentFeature

मिलिए ‘द कपिल शर्मा शो’ की नई फैमिली से, ये 7 कलाकार निभाएंगे नए किरदार

कॉमेडी के बादशाह कहे जाने वाले कपिल शर्मा आपको हंसाने और गुदगुदाने के लिए आ गए है। तो तैयार हो जाइए हंसते-हंसते लोट-पोट होने के लिए। जी हां, उनका प्रसिद्ध शो ‘द कपिल शर्मा शो’ का नया सीजन शुरू हो चुका है। इस बार का यह शो बेहद ही खास है। इसमें कप्पू शर्मा अपनी नई फैमिली के साथ नजर आ रहे है। भले ही इस शो की जज अर्चना सिंह जी पुरानी हो, लेकिन कपिल की पूरी टीम बदल चुकी है। यह शो दर्शकों को बहुत पसंद आता है। तो आइए आपको ‘द कपिल शर्मा शो’ के नए फ़ैमिली मेंबरों से रूबरू कराते है।

Advertisement

 1- गुड़िया

‘द कपिल शर्मा’ शो में इस बार कॉमेडियन और अभिनेता कीकू शारदा एक नई भूमिका में दिखेंगे। इस बार वह मोहल्ले की धोबन गुड़िया की भूमिका में दर्शकों को हंसाएंगे। इस शो में वह लड़की के वेश में बहुत ही कमाल लग रहे है। पिछले कई सालों से कीकू कपिल शर्मा शो से जुड़े हुए है।

2- गजल

इस बार शो में नए किरदार की एंट्री हुई है और ये हैं बिग बॉस की फेम सृष्टि रोडे  (Srishty Rode)। शो में सृष्टि गजल की भूमिका निभाएंगी। इसमें उनकी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर वाली गर्लफैंड के तौर पर आ एंट्री ले रही है। शो में कपिल सृष्टि के साथ फ्लर्ट करते दिखेंगे।

Advertisement

3- उस्ताद जी 

टीवी अभिनेता और कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर (Sidharth Sagar) भी इस बार द कपिल शर्मा शो में दिखाई देंगे। सिद्धार्थ पिछले कुछ समय से लगातार शो से जुड़े हुए है। वह कभी भी गायब हो जाते है तो कभी शो में उनकी अचानक एंट्री हो जाती है। इस बार उनको उस्ताद जी का भूमिका दी गई है। इनकी कॉमिक टाइमिंग बहुत कमाल की है ज्यादातर दर्शक उनको लेडी अवतार में देखने काफी पसंद करते है।

 4- कप्पू शर्मा की सास

इस बार शो में कप्पू की सास भी होंगी। रूपमती की इस भूमिका को कॉमेडियन गौरव दुबे निभाते हुए दिखाई देंगे।

5- कप्पू शर्मा के ससुर

मशहूर अभिनेता इश्तियाक खान भी इस शो में सभी हंसाते हुए दिखाई देंगे। इसमें वह कप्पू शर्मा के ससुर की भूमिका अदा करेंगे। वह काफी लंबे समय बाद छोटे पर्दे पर दिखने वाले है। बॉलीवुड फिल्मों में यह अपनी कॉमेडी भूमिकाओं के लिए पहचाने जाते है। इनको फिल्म फंस गए रे ओबामा में अंग्रेजी टीचर की भूमिका में पॉपुलैरिटी मिली थी। साथ ही उन्होंने हिंदी टीवी सीरीज हर शाख पे उल्लू बैठा है में भी अभिनय किया है।

Advertisement

6- गोली

इस बार कपिल शर्मा के शो में छोटे साले का भी रोल है। इसका किरदार का नाम गोली रखा गया है। इस भूमिका को एक बाल कलाकार निभाएंगे।

7- मस्की

इस बार शो में चंदन उर्फ चंदू की वाइफ मस्की भी है। ये भूमिका अभिनेता श्रीकांत मस्की अदा करते दिखाई देंगे। कई रियलिटी शोज में ये अपने जोक्स और कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का मनोरंजन करते है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button