Feature

5 बॉलीवुड सेलेब्रिटीज जो एक साथ पढ़े है लेकिन आप होंगे अंजान

आप किसी से भी पूछ लीजिये वह अपने ‘स्कूल’ और ‘कॉलेज’ के दिनों को बहुत मिस करता होगा। ‘स्कूल’ और ‘कॉलेज’ की कई ऐसी अनगिनत यादें है जिन्हें वो जिंदगीभर याद करता हैं।

Advertisement

हम सभी की अपने क्लासमेट्स के साथ कई बेहतरीन यादें है। वहीं सेलेब्स भी इस चीज का हिस्सा है। तो आज हम आपको उन बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने एक साथ स्टडी की है।

1. सलमान खान और आमिर खान

इन दोनों ही अभिनेताओं ने एक साथ 1994 में आयी कॉमेडी फिल्म में एक साथ काम किया था। यह फिल्म बड़े परदे पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म को लोग आज भी देखना पसंद करते हिए। आमिर और सलमान पाली हिल के सेंट ऐनीज स्कूल में दूसरी कक्षा में क्लासमेट्स थे लेकिन कभी भी इन दोनों की आपस में बातचीत नहीं हुई।

Advertisement

दोनों ही स्टार्स आज बॉलीवुड के सुपरस्टार्स है। आमिर खान के फिल्मी करियर की बात की जाए तो वो लाल सिंह चड्ढा में दिखाई देंगे। यह फिल्म 11 अगस्त 2022 को बड़े परदे पर रिलीज होगी। सलमान खान की आने वाली फिल्मों के बारे में बात की जाए तो वो टाइगर 3 और भाईजान में काम कर रहे है। इसके अलावा वह पठान और गॉडफादर में कैमियो करते हुए दिखाई देंगे।

2. ट्विंकल खन्ना और करण जौहर

इस जोड़ी की मां पहले से ही अच्छी दोस्त थीं। दून स्कूल की आठवीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा में फेल होने के बाद, करण जौहर को पंचगनी के द न्यू एरा बोर्डिंग स्कूल में दाखिला दिलाया गया, जहाँ ट्विंकल खन्ना पहले से ही पढ़ रही थी। वह अभिनेत्री से दो साल बड़े थे लेकिन फिर भी बहुत अच्छे दोस्त बन गए।

ट्विंकल खन्ना ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि करण जौहर उनके प्यार में पागल थे और वह एकमात्र ऐसी महिला थीं जिनसे उन्होंने कभी प्यार किया था।

Advertisement

2. उदय चोपड़ा और ऋतिक रोशन

इस लिस्ट में उदय चोपड़ा और ऋतिक रोशन भी अपना नाम दर्ज करवाने में सफल हो गए है। ये दोनों अभिनेता माहिम के बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में पढ़े है। जहां वे चौथी कक्षा से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों ही अभिनेता मशहूर सेलिब्रिटी माता-पिता थे। फिल्म इंडस्ट्री में ऋतिक तो सफल अभिनेता बन गये लेकिन उदय का करियर उम्मीद के मुताबिक नहीं चल पाया।

ऋतिक के फिल्मी करियर की बात की जाए तो वो विक्रम वेधा में काम कर रहे है। यह फिल्म 30 सितंबर 2022 को बड़े परदे पर रिलीज होगी। वहीं उदय चोपड़ा के फिल्मी करियर की बात करें तो वो आखिरी बार 2013 में आयी फिल्म धूम 3 में काम करते हुए दिखाई दिए थे।

3. श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ

श्रद्धा कपूर ने 15 साल की उम्र में अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे में दाखिला लिया, जहां उनकी मुलाकात टाइगर श्रॉफ से हुई। अभिनेता ने इश्क 104.8 एफएम को दिए इंटरव्यू में बताया था कि स्कूल के दिनों में श्रद्धा कपूर उनका क्रश थी।

Advertisement

श्रद्धा के फिल्मी करियर की बात की जाये तो वो लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म में काम कर रही है। वहीं टाइगर की बात की जाए तो वो गणपत में काम कर रहे है।

4. सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर

दोनों स्टार्स मुंबई के आर्य विद्या मंदिर में पढ़ते थे क्योंकि उनके माता-पिता मशहूर सेलेब्स हैं। उस समय हालांकि दोनों स्टार्स के बीच दोस्ती नहीं थी। दोनों ने 2015 में आयी फिल्म तेवर में एक साथ काम किया था। हालांकि ये फिल्म फ्लॉप हो गयी थी।

सोनाक्षी की आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो वो डबल एक्सएल में काम कर रही है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गयी है लेकिन रिलीज डेट को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है। वहीं अर्जुन के फिल्मी करियर की बात करें तो वो एक विलेन रिटर्न्स में काम कर रहे है। यह फिल्म 29 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Advertisement

5. रणबीर कपूर और अवंतिका मलिक

ये दोनों सेलेब्स मुंबई के बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में पढ़े थे। उस दौरान रणबीर कपूर का अवंतिका मलिक पर जबर्दस्त क्रश था। ये दोनों एक-दूसरे को डेट भी कर चुके हैं।

वहीं बाद अवंतिका मलिक ने अभिनेता इमरान खान को कुछ सालों तक डेट करने के बाद दोनों ने 2011 में शादी कर ली और आठ साल बाद 2019 में दोनों अलग हो गए। वहीं रणबीर कपूर की बात की जाए तो उन्होंने 14 अप्रैल 2022 को अभिनेत्री आलिया भट्ट से शादी की है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button