बॉलीवुड के वो 6 एक्टर जो हैं लेफ्ट हैंडर, देखें पूरी लिस्ट

अक्सर ही बहुत कम लोग लेफ्ट हैंडर होते हैं जो अपने सारे महत्वपूर्ण काम बाएं हाथ से करते हैं। आपको यह जानकर ताज्जुब होगा कि हर साल 13 अगस्त को लेफ्ट हैंडर्स डे मनाया जाता है। इस दिन को इसलिए शुरू किया गया, क्योंकि पहले के समय में लेफ्ट हैंडर्स को अच्छी नजर से नहीं देखा जाता था। बॉलीवुड में भी कई सारे सुपरस्टार लेफ्ट हैंडेड हैं और आज वह दर्शकों के चहेते बने हुए हैं।
विश्व में कई सारे ऐसे लेफ्ट हैंडर्स है जो आज अच्छे मुकाम पर हैं। ऐसे लोगों ने इस मानसिकता को खत्म कर दिया कि लेफ्ट हैंडर होना एक विकृति है।
बॉलीवुड के ये 6 सुपरस्टार्स हैं लेफ्ट हैंडर
नीचे हम आपको बॉलीवुड के उन सुपरस्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो लेफ्ट हैंडर हैं और आज फ़िल्म या टीवी जगत में एक बड़ा चेहरा हैं।
1. बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी लेफ्ट हैंडर हैं
सलमान खान के साथ दबंग फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली और सुपरस्टार शत्रुघन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा लेफ्ट हैंडर हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई सारी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।
इतना ही नहीं ‘अकीरा’ फिल्म में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी और यह फिल्म काफी पॉपुलर हुई थी। सोनाक्षी जल्द ही फिर से परदे पर वापसी करने वाली हैं।
2. अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन खुद एक लेफ्ट हैंडर हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई सारी ऐसी फिल्में दी हैं जिन्होंने हिंदी सिनेमा को एक अलग स्तर पर ले जाने का काम किया है।
अपने समय में एंग्री यंग मैन कहे जाने वाले अमिताभ आज भी बॉलीवुड में सक्रिय हैं और कई सारी सुपरहिट फिल्मों में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
3. बॉलीवुड के युथ सुपरस्टार आदित्य रॉय कपूर भी लेफ्ट हैंड से काम करते हैं
आदित्य रॉय कपूर की आशिकी 2 फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही सफल साबित हुई थी। हालांकि यही उनकी इकलौती ऐसी फिल्म है जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था।
उनकी फिल्म ‘ओम: द बैटल बिगिन्स’ जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। आपको बता दें कि आदित्य भी लेफ्ट-हैंडर हैं।
4. अभिषेक बच्चन
महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे और पॉपुलर एक्टर अभिषेक बच्चन अपने पिता की तरह ही लेफ्ट हैंडर हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई सारी सुपरहिट फिल्में दी हैं जिनमें गुरु का नाम सबसे ऊपर है।
हाल ही में उन्हें यामी गौतम और निमरत कौर के साथ ‘दसवीं’ फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म में उनके अभिनय को क्रिटिक्स द्वारा खूब सराहा गया था।
5. कपिल शर्मा भी लेफ्ट हैंड से काम करते हैं
वर्तमान समय में भारत के सबसे मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा भी लेफ्ट हैंडेड हैं। वे बॉलीवुड में ‘किस किस को प्यार करूं’ और ‘फिरंगी’ फिल्म में मुख्य भूमिका भी निभा चुके हैं।
सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला ‘द कपिल शर्मा शो’ इस समय भारत का सबसे बड़ा कॉमेडी शो बन चुका है। इससे पहले वे कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शो भी होस्ट कर चुके हैं
6. करण जौहर
धर्मा प्रोडक्शन के मालिक करण जौहर ने बॉलीवुड के सबसे बड़े प्रोड्यूसर्स में से एक हैं। वे 2.0 और बाहुबली जैसी बड़ी बजट वाली फिल्मों के को-प्रोड्यूसर भी रह चुके हैं।
लेफ्ट हैंडेड करण जौहर बॉलीवुड में मसाला और एक्शन फिल्मों को प्रोड्यूस करने के लिए जाने जाते हैं और उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है।