5 स्टार किड्स जिन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर नहीं बनाया

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ज्यादातर स्टार किड्स फ़िल्मी दुनिया में आकर अपनी एक अलग पहचान बना लेते हैं। आमतौर पर यही देखा जाता है कि कई बड़े सितारों के बच्चे भी फ़िल्मी दुनिया में ही अपना करियर बनाने को ठान लेने हैं। मौजूदा समय में कई ऐसे एक्टर्स और एक्ट्रेस हैं, जो फ़िल्मी परिवारों से ताल्लुक रखते हैं।
वहीं कुछ स्टार किड्स फ़िल्मी दुनिया की लाइमलाइट से कोसों दूर रहते है। आज हम फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे स्टार किड्स के बारे में बताएंगे, जो फ़िल्मी दुनिया से दूर अपनी एक अलग पहचान बनाये हुए हैं, जबकि उनके परिवार के सदस्य बॉलीवुड में सक्रीय हैं।
इन 5 स्टार किड्स ने बॉलीवुड की बजाय दूसरी फ़ील्ड्स में बनाया अपना करियर
1. सबा अली खान
एक्टर सैफ अली खान और सोहा अली खान की बहन सबा अली खान फ़िल्मी दुनिया से बहुत दूर हैं। जबकि उनके भाई-बहनों ने एक्टिंग में कदम रखने का फैसला किया, वह एक जेवेलरी डिज़ाइनर और भोपाल रॉयल ट्रस्ट की मुख्य ट्रस्टी हैं।
2. श्वेता बच्चन
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन फ़िल्मी दुनिया में दूर हैं। हालंकि उनके भाई अभिषेक बच्चन ने फ़िल्मी दुनिया में एक्टिंग का फैसला किया। श्वेता एक पूर्व मॉडल, कलुमनिस्ट और नावेल पैराडाइज टावर्स की ऑथर हैं।
3. रिया कपूर ने बॉलीवुड को करियर के लिए नहीं चुना
एक्ट्रेस सोनम कपूर की बहन रिया कपूर की पहचान की मोहताज नहीं है। रिया ने एक्टिंग से दूर फ़िल्मी दुनिया में निर्माता और फैशन स्टाइलिस्ट बनकर अपना एक शानदार करियर बनाया।
4. एकता कपूर
एकता कपूर ने अपने भाई तुषार की तरह एक्टिंग करने का फैसला नहीं किया, बल्कि एकता कपूर ने अपने बैनर बालाजी टेलीफिल्म्स, बालाजी मोशन पिक्चर्स और एएलटी बालाजी के तहत एक फिल्म और टीवी निर्माता के रूप में अपना नाम बनाया। उन्हें 2020 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
5. रिद्धिमा कपूर
दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और नीतू सिंह की बेटी रिद्धिमा कपूर सहानी को लाइमलाइट से दूर रहना पसंद हैं। रिद्धिमा कपूर साहनी द्वारा ‘आर’ ज्वेलरी की क्रिएटिव हेड हैं और बच्चों के कपड़ों के ब्रांड सैम एंड फ्रेंड्स में पार्टनर हैं।