Entertainment

5 स्टार किड्स जो इंटरनेट पर बहुत लोकप्रिय हैं

बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्टार किड्स का एक अलग जलवा रहता है और उन्हें अपने परिवार वालों के स्टारडम का काफी फायदा मिलता है। भले ही नेपोटिज्म को लेकर कई सारे लोग स्टार किड्स को ट्रोल करते हों, लेकिन फिर भी वे अक्सर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बने रहते हैं और काफी लोकप्रिय भी हैं।

Advertisement

बॉलीवुड में ऐसे कई सारे स्टार किड्स हैं, जो सोशल मीडिया पर अपने घरवालों से कहीं अधिक पॉपुलर हैं और उनके कई सारे फॉलोवर्स है। इतना ही नहीं मीडिया में भी उनकी अक्सर चर्चा होती रहती है। इनमें से कई बॉलीवुड डेब्यू भी कर चुके हैं, तो कुछ जल्द ही डेब्यू करने वाले हैं।

5 स्टार किड्स जो इंटरनेट पर हैं सबसे अधिक लोकप्रिय

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारे ऐसे स्टार किड्स हैं जो इंटरनेट पर काफी लोकप्रिय हैं। इन में से 5 के बारे में हम आपको नीचे बताने जा रहे हैं।

Advertisement

1. आर्यन खान

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान के सबसे बड़े बेटे आर्यन खान इंटरनेट पर काफी पॉपुलर हैं। हालांकि ड्रग्स स्कैंडल के बाद उन्हें कई सारे लोग काफी ट्रोल करते हैं लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं।

सोशल मीडिया पर आर्यन की कई सारी फोटोज ऐसी भी वायरल होती हैं जिसमें वे यंग शाहरुख के अंदाज़ में दिखते हैं। अमिताभ बच्चन की नतिनी नव्या नवेली नंदा के साथ अफेयर के चलते समय-समय पर उनकी चर्चा होती रहती है।

2. अनन्या पाण्डेय भी स्टार किड्स में काफी लोकप्रिय हैं

चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे सोशल मीडिया सेंसेशन के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया के साथ स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वो कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर के साथ ‘पति पत्नी और वो’ फिल्म में भी नजर आई थीं।

Advertisement

अनन्या पांडे की फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं और करोड़ों लोग उन्हें पसंद करते हैं। मीडिया की भी नजरें हमेशा उन पर बनी रहती हैं। इसके साथ ही साथ उनका क्यूट लुक लोगों को उनकी ओर आकर्षित करने को मजबूर करता है।

3. सारा अली खान

यंग जेनरेशन की बात करें तो सारा अली खान सबसे सफल स्टार किड मानी जाती हैं, क्योंकि उन्होंने कई सारी सफल फिल्मों में काम किया है और अपने बेहतर स्वभाव के चलते उन्हें मीडिया का काफी अटेंशन भी मिलता है। इंस्टाग्राम पर उन्हें लगभग चार करोड़ लोग फॉलो करते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सारा अली खान बॉलीवुड के सुपरस्टार सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी हैं। सारा इसलिए भी अधिक चर्चा में रहती हैं, क्योंकि वह हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्म का बराबर सम्मान करती हैं। हालांकि उन पर पिता से अधिक उनकी मां का असर दिखाई देता है।

Advertisement

4. जाह्नवी कपूर

बॉलीवुड फिल्मों के जाने-माने निर्देशक बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर भी सबसे चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं। उन्होंने ईशान खट्टर के साथ धड़क फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

लॉस एंजेलिस के ली स्ट्रासबर्ग थिएटर से एक्टिंग सीखने वाली जाह्नवी को सबसे सबसे टैलेंटेड स्टार किड्स में से एक माना जाता है। कई सारे लोग उनकी तुलना श्रीदेवी से भी करते हैं और उनके अंदर उनकी मां की छवि देखते हैं।

हालांकि बॉलीवुड में जाह्नवी कपूर कितना छाप छोड़ पाती हैं यह देखना बहुत ही दिलचस्प रहेगा।

Advertisement

5. यशवर्धन आहूजा

सुपरस्टार गोविंदा के छोटे बेटे यशवर्धन आहूजा अपने पिता की तरह ही काफी हैंडसम दिखाई देते हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती रहती हैं और वह हमेशा चर्चा में भी बने रहते हैं। फिलहाल वे जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं।

हालांकि यशवर्धन इस समय साजिद नाडियाडवाला के असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं। वे ढिशुम, किक और तड़प जैसी बड़ी फिल्मों में साजिद को असिस्ट कर चुके हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button