एक लंबे ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले 5 लोकप्रिय सितारे

हम सब की तरह सेलिब्रिटी भी इंसान ही होते है। वे भी मुश्किल समय और चुनौतियों से गुजरते है, उनसे ऊब सकते है। अच्छी खबर यह है कि वे जब वापस आने का फैसला करते है तो दर्शक उनका गर्मजोशी से स्वागत करते है। तो आइए एक नजर ऐसे ही सितारों पर डालते है जिन्होंने एक लंबे ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है।
1- शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान की फैन फॉलोइंग देखते ही बनती है। फिर चाहे उनका जन्मदिन हो या फिर उनकी कोई फिल्म, उनके फैंस उन्हें देखने के लिए हमेशा उत्साहित रहते है। उन्हें शाहरूख को आखिरी बार 2018 में फिल्म जीरो में नजर आए थे। जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। और फिर अब पूरे 4 साल के लंबे ब्रेक के बाद पठान, जवान और डंकी के साथ बड़े पर्दें पर वापसी कर रहे है। जिसको लेकर उनके प्रशंसक उत्साहित है।
2- सोनम कपूर आहूजा
हाल ही में सोनम कपूर आहूजा ने मातृत्व के सफर की शुरूआत की है। एक इंटरव्यू के दौरान, उन्होंने सुजॉय घोष की ‘ब्लाइंड’ को खत्म करने की बात कही है। ‘ब्लाइंड’ एक क्राइम थ्रिलर ड्रामा फिल्म है। जिसके निर्देशक शोमे मखीजा है। फिल्म में सोनम मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी।इस फिल्म की कहानी एक अंधे पुलिस अधिकारी की है, जोकि एक सीरियल किलर की खोज में है। हालांकि अभी तक यह फिल्म की रिलीज नहीं हुई है। आखिरी बार सोनम को साल 2019 में ‘द जोया फैक्टर’ में नजर आई थी।
3- ऐश्वर्या राय बच्चन
1994 में मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली बच्चन परिवार की बहु ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) 4 साल के लंबे ब्रेक के बाद फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन आई’ से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है। यह एक तमिल भाषा की महाकाव्य अवधि की एक्शन फिल्म है। जिसके निर्देशक मणिरत्नम है। फिल्म में ऐश्वर्या के साथ विक्रम, जयम रवि, तृषा कृष्णन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, प्रकाश राज, रहमान और आर. पार्थिबन जैसे कलाकार दिखाई देंगे। यह फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आखिरी बार ऐश्वर्या को 2018 में फिल्म ‘फन्ने खां’ में देखा गया था।
4- अनुष्का शर्मा
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘चकड़ा एक्सप्रेस’ से वापसी करेंगी। यह फिल्म बॉयोपिक और स्पोर्ट ड्रामा फिल्म है इस फिल्म का निर्देशन प्रोसित रॉय द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आयेंगी। यह फिल्म जबरदस्त बलिदान की कहानी है। आखिरी बार अनुष्का को फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास जादू नहीं चला पाई थी।
5- ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को आखिरी बार 2019 में ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘वॉर’ में नजर आए थे। अब फिर तीन साल बाद वह दो बड़ी फिल्मों ‘विक्रम वेधा’ और ‘फाइटर’ के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। ऋतिक की फिल्म ‘विक्रम वेधा’ 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। इस फिल्म में ऋतिक वेधा की भूमिका में नजर आएंगे जो कि आधिकारिक तौर पर साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति ने निभाई थी। यह फिल्म सुपरहिट तमिल फिल्म विक्रम वेधा की हिंदी रीमेक है। जिसका निर्देशन भी इसके ओरिजिनली डायरेक्टर पुष्कर-गायत्री द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में सैफ अली खान और ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इनके अलावा राधिका आप्टे फिल्म में भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।