EntertainmentFeature

रियल लव लाइफ पर आधारित 8 बॉलीवुड की फिल्में, जो आपको इमोशनल कर देंगी

बॉलीवुड में कई रोमांटिक फिल्में बनी है। बॉलीवुड ने हमारे लिए प्रेम की एक अलग ही परिभाषा कायम कर दी है। तो यह कहना गलत नहीं होगा, कि कुछ रोमांटिक फिल्मों को देखकर तो यह लगता है कि ये बहुत ख़ूबसूरत है।  लेकिन शायद ऐसा फिल्मों में ही हो सकता है। हालांकि बॉलीवुड में भी कुछ ही फिल्में ऐसी है।  जो कि असल जिंदगी की लव लाइफ पर आधारित है। हम आपको बॉलीवुड की ऐसी ही रोमांटिक फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जो रियल कहानी पर आधारित हैं।

Advertisement

1- जोधा अकबर

फिल्म ‘जोधा अकबर’ साल 2008 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रितिक रोशन, सोनू सूद और ऐश्वर्या राय बच्चन ने मुख्य किरदार निभाया था। यह फिल्म 16वीं सदी की मुग़ल साम्राज्य के राजा अकबर और हिंदू राजकुमारी जोधा  की रियल प्रेम कहानी पर बेस्ड है। उनकी शादी एक संधि के तहत की गई थी, जो कि बाद में प्यार में तब्दील हो गई। अकबर एक शक्तिशाली राजा थे।  जिनका साम्राज्य हिमालय से गोदावरी नदी और अफ़गानिस्तान से बंगाल की खाड़ी तक फ़ैला था। राजपूतों की संधि को जीतने के बाद उन्होंने राजपूत राजकुमारी जोधा से शादी की थी। इस फिल्म की कहानी लोगों को काफी पसंद आई थी।

2- गुरु

फिल्म गुरू में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म को भी दर्शकों ने काफी ज्यादा पंसद किया था। यह फिल्म भी रियल कहानी पर आधारित है। जी हां, यह फिल्म धीरूभाई अंबानी और उनकी पत्नी कोकिलाबेन के कहानी पर आधारित है जिसमें एक ‘गुरुकांत’ नाम का टीनेज लड़का है। जो कि अपने पिता को खुश करने में लगा रहता है लेकिन उसके हाथ हमेशा नाकामयाबी ही लगती है। लेकिन जब वह बड़ा होता है और उसे भारत में कोई अच्छी नौकरी नहीं मिलती तो वह तुर्की जाने की सोचता है। भारत वापस आने के बाद उसका बिजनेस करने का मन करता है। लेकिन उसे आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ता है।

Advertisement

3- शेरशाह

फिल्म ‘शेरशाह’ साल 2021 में रिलीज़ हुई थी। यह फिल्म  कैप्टन विक्रम बत्रा की रियल लाइफ पर आधारित है। सिद्धार्थ मल्होत्रा  और  कियारा आडवाणी  इस फिल्म में मुख्य भुमिका में नजर आए थे। इस फिल्म में विक्रम  बत्रा ने कारगिल युद्ध में अपने देश के लिए लड़ते-लड़ते अपनी जान गंवा दी थी। इस फिल्म में उनकी और उनकी पत्नी  डिंपल चीमा  की प्रेम कहानी दिखाई गई है। विक्रम ने डिंपल से सबसे छुप कर एक गुरुद्वारे में शादी कर ली। इसके बारे में उन्हें पता नहीं था.

 4- राज़ी

साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म राजी में आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में दिखे थे। इस फिल्म को  मेघना गुलज़ार  ने डायरेक्ट किया है। इसमें आलिया ने एक कश्मीरी लड़की ‘सहमत‘ का क़िरदार निभाया है, जिसकी शादी एक पाकिस्तान अफ़सर से हो जाती है। उसे साल 1971 में हुए भारत-पाक विश्व युद्ध के लिए भारत से पाकिस्तान भेज दिया जाता है। ताकि खूफ़िया जानकारी मिल सके।  ये फ़िल्म साल 2008 की नॉवेल ‘कॉलिंग सहमत’ पर आधारित है. सहमत अपनी जान पर खेलकर पाकिस्तान की युद्ध रणनीतियों के बारे में जानकारी देती है। लेकिन इसी बीच उसे अपने पति से प्यार हो जाता है और वो प्रेग्नेंट हो जाती है।  लेकिन जब उसकी सच्चाई सामने आती है, तो उसे अपने पति को छोड़ना पड़ता है और इस तरह उनकी प्रेम कहानी अधूरी रहती है।

 5- एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी

फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, कियारा आडवाणी, दिशा पाटनी और अनुपम खेर अहम भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म धोनी की असल जिंदगी के कुछ अज्ञात पहलू  दिखाए थे। जिसमें उनकी गर्लफ्रेंड का एक्सीडेंट हुआ और उसकी मौत हो गई थी।

Advertisement

 6- द स्काई इज़ पिंक

यह फिल्म दिल्ली के एक प्रेमी जोड़े अदिति और निरेन चौधरी की प्रेम कहानी पर आधारित थी। जिन्होंने  शादी के 25 साल साथ में गुज़ारे थे। उनकी बेटी को लाइलाज बीमारी की शिकार थी। वह दंपत्ति अपनी बेटी की बीमारी से लड़ते हुए भी कैसे अपनी शादी पर फोकस करता है। इस फिल्म में उसी के बारे में बताया गया है। इस फिल्म में उनकी बेटी आयशा को एक खुशमिजाज लड़की के रूप में देखा जाता है। ।इस फिल्म में फ़रहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा ने अहम रोल निभाया है।

7- मैरी कॉम

फिल्म ‘मैरी कॉम’ साल 2014 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म ‘चुंगनेइजंग’ के असल जिंदगी की कहानी पर आधारित है। जो कि मणिपुर की एक युवा महिला है। और उसे बचपन से ही बॉक्सिंग करना बहुत पंसद है। उसको अपने पुराने मित्र ओन्लेर से प्यार हो जाता है। जिसका क़िरदार दर्शन कुमार ने निभाया है। लेकिन उनके कोच को यह महसूस होता है। कि उसकी शादी उसे अपने गोल्स को अचीव करने से रोक देगी। लेकिन मैरी ने ओन्लेर को पंसद किया प्रेग्नेंट हुईं और ख़ूबसूरत जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। उनके पति ने भी उन्हें मुक्केबाजी के अपने जुनून को जारी रखने के लिए काफी प्रोत्साहित किया और यहां तक ​​कि उनको विश्व चैंपियन बनने में भी मदद की।

8- रुस्तम

साल 2016 में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘रुस्तम’ एक नेवी अफ़सर  केएम नानावती  की रियल लाइफ बेस्ट स्टोरी थी।  सिल्विया अपने पति को बहुत प्यार करती थी। लेकिन जब उसका पति अपनी नौकरी की वजह से ट्रेवल किया करता था तो वह बहुत अकेलापन महसूस करती थी। इसलिए उसका अफ़ेयर अपने पति के क़रीबी दोस्त प्रेम आहूजा से शुरू हो जाता है। और जिस बारे में केएम को पता चल जाता है। इस फ़िल्म में अक्षय कुमार, इलियाना डीक्रूज़ और ईशा गुप्ता मुख्य भूमिका में है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button