EntertainmentFeature

अमरीश पुरी के वो 5 बॉलीवुड फिल्मों वाले किरदार जिन्हें फैंस आज भी याद करते हैं

‘मोगैम्बो खुश हुआ’ ये डायलॉग सुनते ही लोगों को मिस्टर इंडिया के मोगैम्बो यानी बॉलीवुड एक्टर अमरीश पुरी (Amrish Puri) की याद आ जाती है। बॉलीवुड फिल्मों में उन्होंने हर तरह का रोल किया था।

Advertisement

उनका फ़िल्मी करियर एक हीरो के तौर पर नहीं बल्कि विलेन के तौर पर शुरू हुआ था। 12 जनवरी 2005 को दुनिया को अलविदा कहने वाले अमरीश पुरी माइलोडिसप्लास्टिक सिंड्रोम से पीड़ित थे, जो एक दुर्लभ प्रकार का ब्लड कैंसर था और 27 दिसंबर 2004 को हिंदुजा अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके मस्तिष्क की सर्जरी हुई थी।

अमरीश पुरी ने 1967 और 2005 के बीच 450 से अधिक फिल्मों में काम किया था, उन फिल्मों में कुछ यादगार किरदार भी थे। तो चलिए आज हम बनाते हैं उन भूमिकाओं के बारे में जो आज भी लोगों को याद हैं। अमरीश पुरी के वो 5 किरदार जिन्हें फैंस आज भी याद करते हैं।

Advertisement

आइये नजर डालते हैं अमरीश पुरी के 5 आइकोनिक रोल पर

1. मिस्टर इंडिया में मोगैम्बो के किरदार से अमरीश पुरी को जमकर लोकप्रिय मिली थी

साल 1987 में फिल्म मिस्टर इंडिया रिलीज हुई थी। उस फिल्म में ‘मोगैम्बो खुश हुआ’ डॉयलाग उस वक्त लोगों की जुबान पर चढ़ गया था। उन्होंने अपने अभिनय से मोगैम्बो को अब तक के सबसे यादगार विलेन के रूप में स्थापित कर दिया है। मोगैम्बो के किरदार के लिए अमरीश पुरी को दर्शकों से बहुत सराहना मिली थी।

2. दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में चौधरी बलदेव सिंह

साल 1995 की फिल्म डीडीएलजे में अमरीश पुरी ने चौधरी बलदेव सिंह उर्फ ​​​​बाउजी के किरदार में अपनी एक्टिंग से जान डाल दी थी। इस फिल्म में अमरीश ने एक सख्त भारतीय पिता की भूमिका निभाई थी जो शुरू में अपनी बेटी के प्यार के खिलाफ था, लेकिन अंत में उसे जाने देने के लिए सहमत हो गया। इस फिल्म का फेमस डॉयलाग – ‘जा सिमरन जा, जी ले अपनी जिंदगी’, को लोग आज भी बोलते रहते है।

3. करण अर्जुन में में अमरीश पुरी ने ठाकुर दुर्जन सिंह किरदार निभाया था था

साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म करण अर्जुन में इस दिग्गज कलाकार ने ठाकुर दुर्जन सिंह नाम के विलेन का किरदार निभाया था। इस फिल्म का एक गाना ‘मुझको राणाजी माफ करना’ आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया रहता है।

Advertisement

4. गदर-एक प्रेम कथा में अशरफ अली

विलेन के किरदार को निभाना बहुत मेहनत का काम होता है, लोग आपको देखकर सहम जाएं ऐसी एक्टिंग होनी चाहिए। कुछ ऐसी ही एक्टिंग इन्होंने साल 2001 की फिल्म गदर-एक प्रेम कथा में अशरफ अली के किरदार में की थी। इस फिल्म के डॉयलाग ‘इतने टुकडे करुंगा की तू पहचाना नहीं जाएगा’ से वो लोगों के बीच काफी फेमस हुए थे।

5. नायक: द रियल हीरो में बलराज चौहान

साल 2001 की फिल्म नायक द रियल हीरो फिल्म में एक्टर ने एक भ्रष्ट मुख्यमंत्री की भूमिका निभाई थी। उन्होंने इस नेगेटिव किरदार में जमकर वाहवाही बटोरी थी। अमरीश पुरी द्वारा अभिनीत बलराज चौहान का किरदार उनके करियर के सबसे बेहतरीन किरदारों में शामिल किया जाता है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button