EntertainmentFeature

प्रियंका चोपड़ा समेत वो 5 सितारे जो 2022 में (अभी तक) गूगल की सर्च लिस्ट में टॉप पर हैं

हाल ही में गूगल ने साल के छह महीने बीत जाने के बाद एशिया में सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाले सेलिब्रिटीज की लिस्ट जारी की है। गूगल पर सबसे अधिक खोजे जाने वाले एशियाई लोगों में बॉलीवुड के 33 नाम हैं, जिनमें आलिया भट्ट से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक का नाम शामिल है।

Advertisement

लोकप्रिय k-pop star ‘V” को एशिया में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है और वह इस सूची में टॉप में काबिज हैं। बॉलीवुड के भी कई बड़े नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। आइये नजर डालते हैं उन 5 बॉलीवुड सेलिब्रिटीज इस साल के अभी तक डाटा के आधार पर सबसे ज्यादा सर्च किये गए।

इन 5 बॉलीवुड सितारों को किया गया 2022 में अब तक गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च

1. कैटरीना कैफ

बॉलीवुड की तरफ से इस लिस्ट में सबसे ऊपर कैटरीना कैफ हैं। । कैटरीना ने इस लिस्ट में 33 लोगो में से नंबर एक स्थान हासिल किया। विक्की कौशल के साथ हुआ उनका विवाह काफी ट्रेडिंग में था।

Advertisement

2. आलिया भट्ट का नाम भी गूगल की सर्च लिस्ट में शामिल है

आलिया भट्ट इस साल कई बार गूगल पर ट्रेंड कर चुकी हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी में उनका ब्लॉकबस्टर प्रदर्शन, रणबीर कपूर से उनकी शादी, उनकी अगली फिल्म ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर और उनकी हालिया प्रेगनेंसी की पोस्ट ने उन्हें 2022 में बॉलीवुड में सबसे अधिक सर्च किये जाने वालों की लिस्ट में जगह दिलाई।

3. प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा, जिन्होंने हाल ही में अपनी आगामी वेब सीरीज़ सिटाडेल की शूटिंग पूरी की है, बॉलीवुड की तीसरी सबसे अधिक गूगल पर सर्च की जाने वाली एक्ट्रेस हैं। जनवरी में, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने घोषणा की थी कि वे सरोगेसी के माध्यम से माता-पिता बन गए हैं।

4. सलमान खान को भी 2022 में अभी तक गूगल पर काफी सर्च किया गया है

हमने इस साल अभी तक सलमान खान की कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में नहीं देखी है, लेकिन इसने उन्हें गूगल पर सबसे अधिक खोजे जाने वाले बॉलीवुड अभिनेताओं में से एक बनने से नहीं रोका। बजरंगी भाईजान अभिनेता 2022 में अब तक चौथे सबसे अधिक खोजे जाने वाले बॉलीवुड स्टार हैं।

Advertisement

5. शाहरुख़ खान

शाहरुख खान की आने वाली दो फिल्मों जवान और पठान के टीज़र इस साल की शुरुआत में रिलीज हुए थे, और उनको लेकर काफी चर्चा भी हुई। इस तरह शाहरुख़ ने पांचवें स्थान पर जगह बनाई।

 

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button