EntertainmentFeature

आमिर खान की वो 5 फिल्में जिनका साउथ में बनाया गया रीमेक

आमिर खान को बॉलीवुड में एक ‘परफेक्शनिस्ट’ के रूप में जाना जाता है, और इसका अंदाजा आप उनकी हिट फिल्मों को देखकर लगा सकते है। उनकी फिल्म कमाई के मामलें में भी ढेर सारे रिकार्ड्स बनाती हैं।

Advertisement

वो अपनी फिल्मों का चुनाव बहुत सोच समझकर करते है और एक फिल्म को बनाने के लिए काफी समय लेते हैं। उनकी कई हिट फिल्मों के रीमेक साउथ में भी बनाये गए है। तो आज हम आपको आमिर खान की उन 6 फिल्मों के बारे में आपको बताने जा रहे है जिनका साउथ में रीमेक बनाया गया है।

1. सरफरोश

आमिर खान की यह फिल्म 30 अप्रैल 1999 को बड़े परदे पर रिलीज हुई थी और हिट रही थी। इस फिल्म में उनके साथ नसीरुद्दीन शाह, सोनाली बेंद्रे और मुकेश ऋषि ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद इस फिल्म का रीमेक कन्नड़ में बनाया गया जिसका नाम सत्यमेव जयते रखा गया। इस फिल्म में देवराज ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

Advertisement

आमिर खान की सरफरोश फिल्म का रीमेक 2006 में तेलुगु में भी अस्त्रम नाम से बनाया गया। इस फिल्म में विष्णु मंचू और अनुष्का शेट्टी ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

2. गुलाम

आमिर खान की इस शानदार फिल्म विक्रम भट्ट ने डायरेक्ट किया था और यह साल 1998 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आमिर खान के साथ रानी मुखर्जी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में आमिर खान के द्वारा निभाया गया सिद्धू का किरदार काफी लोकप्रिय हुआ था।

गुलाम फिल्म का रीमेक बाद में तमिल में सुधांधिराम से बनाया गया था। इस फिल्म के डायरेक्टर राज कपूर थे और इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अर्जुन, रंभा और रघुवरण ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

Advertisement

3. कयामत से कयामत तक

आमिर खान के करियर की यह फिल्म बेहतरीन फिल्मों में से एक थी। यह फिल्म बड़े परदे पर 29 अप्रैल 1988 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनकी और जूही चावला की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। कयामत से कयामत तक फिल्म का म्यूजिक उस समय काफी हिट हुआ था।

इस फिल्म के 8 साल बाद 1996 में इसका तेलुगु में रीमेक अक्कादा अम्मयी इक्कादा अब्बाय नाम से बनाया गया था। इस फिल्म से साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण ने अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में पवन के साथ सुप्रिया ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

4. दिल

आमिर खान और माधुरी दीक्षित स्टारर यह फिल्म 1990 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया था। आमिर- माधुरी के अलावा इस फिल्म में अनुपम खैर और सईद जाफरी ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। बाद में इस फिल्म का रीमेक तेलुगु में 1993 में थोली मुधु नाम से बनाया गया था। इस फिल्म में प्रशांत और दिव्या भारती ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

Advertisement

5. राजा हिंदुस्तानी

आमिर खान और करिश्मा कपूर स्टारर यह फिल्म रोमांटिक ड्रामा फिल्म 1996 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। इस फिल्म को धर्मेश दर्शन ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में सुरेश ओबेरॉय और जॉनी लीवर भी मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई दिए थे।

इसके बाद 2002 में इस फिल्म का कन्नड़ में नानू नाने नाम से रीमेक बना। इसमें उपेंद्र और साक्षी मुख्य भूमिका में नजर आये थे। वही 2005 में उड़िया में प्रिया मो प्रिया नाम से इस फिल्म का रीमेक बना था।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button