EntertainmentFeatureOTT

जामताड़ा ही नहीं, साइबर क्राइम पर आधारित ये 5 बेव सीरीज भी हैं दमदार

आज हम आपको साइबर क्राइम की ऐसी वेब सीरीज के बारे में बताएंगे जो साइबर वर्ल्ड के काले सच को बतातीं हैं। कुछ ऐसे क्रिमिनल्स होते हैं, जिनका कोई चेहरा नहीं होता। यह पर्दे के पीछे रहकर इस तरह क्राइम करते हैं कि लोग समझ भी नहीं पाते और एक बड़ा अपराध हो जाता है।

Advertisement

पूरी दुनिया में साइबर क्राइम लगातार बढ़ता जा रहा है। कभी अकाउंट हैक करने के मामले सामने आते रहे हैं, तो कभी साइबर क्राइम के जरिए ठगी के। आज हम आपको साइबर क्राइम की पॉपुलर वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं। यह वो वेब सीरीज हैं, जो साइबर वर्ल्ड का काला सच उजागर करती हैं।

1.) जामताड़ा:

‘जामताड़ा- सबका नंबर आएगा’ यह इंडियन वेब सीरीज है। जो साइबर क्राइम पर आधारित है। इस वेब सीरीज में एक अलग तरह की लव स्टोरी है। जो कहानी को खास बनाती है। जामताड़ा सच्ची कहानी पर आधारित है। कहानी झारखंड के जामताड़ा जिले में सोशल इंजीनियरिंग ऑपरेशन के इर्द-गिर्द घूमती है।

Advertisement

इस वेब सीरीज में दिखाया गया है कि लोग कैसे साइबर क्राइम के जरिए ठगी को अंजाम देते हैं। डायरेक्टर सोमेंद्र उपाधि ने इस वेब सीरीज में साइबर क्राइम को काफी बारीकी से दिखाया है।

2.) साइबर वार:

साइबर वॉर वेब सीरीज साइबर क्राइम पर आधारित है।इसमें साइबर और थ्रिल भरपूर देखने को मिलेगा। देश में लगातार जिस तरह से साइबर क्राइम बढ़ रहा है, उसकी सच्ची तस्वीर इस वेब सीरीज में देखने को मिलेगी।

इस वेब सीरीज में सानिया ईरानी और मोहित मलिक लीड रोल में हैं। अगर आपको भी साइबर क्राइम से जुड़े कंटेंट्स देखनें पसंद हैं तो वूट पर साइबर वॉर जरूर देखें।

Advertisement

3.) चक्रव्यूह:

चक्रव्यूह सीरीज पीयूष झा की किताब ‘एंटी सोशल नेटवर्क’ पर बेस्ड क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है। इसमें भी साइबर क्राइम की दुनिया का काला सच दिखाया गया है। साइबर अंडरवर्ल्ड से जुड़ी इस सीरीज में दिखाया गया है कि अगर एक बार आप क्राइम की दुनिया में उलझ गए तो बाहर आना मुश्किल है।

इस सीरीज में प्रतीक बब्बर लीड रोल में हैं, जो इंस्पेक्टर वीरकर का किरदार निभा रहे हैं। यह सीरीज बिल्कुल सधी हुई और शानदार तरीके से पेश की गई है। अगर आपको साइबर क्राइम का काला सच देखना है तो चक्रव्यूह वेब सीरीज जरूर देखिए।

4.) हेलो मिनी 2:

हेलो मिनी 2′ नोवोनील चक्रवर्ती के स्‍ट्रेंजर ट्राइलॉजी पर बेस्ड एक सीक्‍वल है। इस सीरीज के पहले सीजन में यह दिखाया गया है कि मिनी एक अजनबी के पीछा करने के डर से लड़ती है, जबकि दूसरे सीजन में मिनी उस अजनबी के दूसरे जाल में फंस जाती है।

Advertisement

इस दौरान एक मर्डर के इन्वेस्टिगेशन के प्राइम सस्पेक्ट में मिनी का नाम आ जाता है क्योंकि उसने डार्क वेब पर डियर डिफी नाम का गैर-कानूनी गेम खेला था। यह वेब सीरीज एक मोबाइल गेम और उससे जुड़े साइबर क्राइम पर आधारित है, जो देखने में काफी दिलचस्प और थ्रिलिंग है।

5.) हैक्ड:

इस वेब सीरीज में आपको साइबर क्राइम का एक अलग ही पहलू नजर आएगा। यह सीरीज डिजिटल वर्ल्ड की हकीकत बताती है। हैक्ड सीरीज में साइबर क्राइम के खतरों को दिखाया गया है। इसकी कहानी में दिखाया गया है कि प्यार में पागल लड़का कैसे सनक के कारण साइबर क्राइम का सहारा लेकर एक महिला के सारे अकाउंट हैक कर लेता है और उसकी लाइफ को खराब कर देता है।

कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है। इस वेब सीरीज में आप यह देख सकते हैं कि, सोशल मीडिया पर किस तरह के गलत काम हो सकते हैं और उससे कैसे अलर्ट रहना चाहिए।

Advertisement

 

Advertisement

Related Articles

Back to top button